विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नरेंद्र मोदी की डिनर पार्टी में शामिल होंगे बिहार के मुख्यमंत्री

By pradeep Kumar TiwariEdited By:
Updated: Sat, 04 Apr 2015 07:10 PM (IST)

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि भाजपा को जनता की नाराजगी का अहसास होने लगा है। लोकसभा चुनाव के समय कालाधन की वापसी, रोजगार, किसानों को राहत देने जैसे वादों को पूरा करने में भाजपा नाकाम रही।

News Article Hero Image

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि भाजपा को जनता की नाराजगी का अहसास होने लगा है। लोकसभा चुनाव के समय कालाधन की वापसी, रोजगार, किसानों को राहत देने जैसे वादों को पूरा करने में भाजपा नाकाम रही। अपनी लोकप्रियता कम होता देखकर भाजपा दावा करने लगी है, अभी तो सिर्फ दस माह ही हुए हैं, चुनाव का भी समय नहीं है। अभी दावा के बजाए काम करना चाहिए।

संवाद कक्ष में पथ निर्माण विभाग के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डिनर पार्टी में शामिल होने के सवाल पर नीतीश ने कहा कि यह एक परंपरा है, मुख्य न्यायाधीश और सभी मुख्यमंत्रियों की बैठक से पहले प्रधानमंत्री डिनर पार्टी का आयोजन करते हैं, जिसमें मुख्यमंत्री को आमंत्रित करते हैं। इसमें शामिल होने में कोई गलत बात नहीं है। डिनर पार्टी के अलावा दूसरे आयोजन में भी भाग लूंगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बयान पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2002 में गुजरात में क्या हुआ था। उनकी भूमिका बताने की जरूरत नहीं है। क्या वह न्याय था? ऐसे लोग पर टिप्पणी करने की कोई आवश्यकता नहीं है। उनको किसी पर कुछ बोलने का कोई नैतिक नहीं है। नीतीश ने कहा कि जनता को आश्वस्त करता हूं कि विलय के बाद प्रदेश में कानून का राज कायम रहेगा और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे।