विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओवैसी के बयान से 90 साल की वृद्धा को लगा सदमा, बेटे ने किया देशद्रोह का मुकदमा

By Amit AlokEdited By:
Updated: Fri, 18 Mar 2016 12:30 PM (IST)

हैदराबाद के सांसद व एआइएमआइएम सुप्रीमाे असदुद्दीन ओवैसी के भारत माता की जय नहीं बोलने से 90 साल की एक वृद्ध महिला को गंभीर सदमा लगा है। बयान की जानकारी मिलने पर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। अब अाहत वृद्धा के पुत्र ने ओवैसी के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।

News Article Hero Image

गोपालगंज। हैदराबाद के सांसद व एआइएमआइएम सुप्रीमाे असदुद्दीन ओवैसी के भारत माता की जय नहीं बोलने से 90 साल की एक वृद्ध महिला को गंभीर सदमा लगा है। बयान की जानकारी मिलने पर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। अब अाहत वृद्धा के पुत्र ने ओवैसी के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।

जानकारी के अनुसार, गोपालगंज नगर थाना के एकडेरवा गांव निवासी 90 वर्षीय रसीदन खातून को ओवैसी के भारत माता की जय नहीं बोलने के कारण सदमा लगा है। रसीदन घर में ओवैसी के बयान वाली खबर देख रही थीं। सदमा लगने से तबीयत बिगडने पर उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आज इस मामले को लेकर रसीदन के बेटे कुर्बान अंसारी ने ओवैसी के विरुद्ध सीजेएम कोर्ट में देशद्रोह का मुकदमा दायर किया। अदालत ने मुकदमे को सुनवाई के लिए सुरक्षित रख लिया है।