विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पासवान ने कहा - अपनी चिंता करे कांग्रेस, मोदी अगले 15 साल तक पीएम रहेंगे

By Kajal KumariEdited By:
Updated: Wed, 01 Jun 2016 11:13 PM (IST)

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ‘शहंशाह’ शब्द का इस्तेमाल करने के बाद केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने उन पर पलटवार किया है।

News Article Hero Image

पटना। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ‘शहंशाह’ शब्द का इस्तेमाल करने के बाद केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने उन पर पलटवार किया है। पासवान ने कहा कि कांग्रेस को प्रधानमंत्री मोदी की ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि नरेंद्र मोदी अगले 15 सालों तक प्रधानमंत्री बने रहेंगे।

मंगलवार को सोनिया गांधी ने कहा था कि 'मोदी पीएम हैं, शहंशाह नहीं। एक तरफ देश में किसान सुसाइड कर रहे हैं तो वहीं प्रधानमंत्री जश्न मना रहे हैं।' कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हुए जश्न को लेकर तंज कसा था और नरेंद्र मोदी के लिए शहंशाह शब्द का इस्तेमाल किया था।

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के बारे में इस तरह की शब्दावली का इस्तेमाल करना उचित नहीं है, क्योंकि देश की जनता ने उन्हें यह जनादेश दिया है और जनादेश जिसे मिला हो उसके लिए एेसे शब्दों का इस्तेमाल करना कांग्रेस अध्यक्ष के मुंह से शोभा नहीं देता।