यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लड़कियों का शौकीन रहा है निखिल प्रियदर्शी, बनाया था अगला शिकार
लड़कियों का शौकीन रहा निखिल प्रियदर्शी की गिरफ्तारी भी एक लड़की की वजह से ही हुई। एक लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया था जिसकी वजह से वह फरार था। फिर भी आदत से बाज नहीं आया।

पटना [जेएनएन]। सेक्स रैकेट चलाने का आरोप, साथ ही लड़कियों का शौकीन और यौन शोषण मामले का आरोपी बिहार का माल्या कहा जाने वाला निखिल प्रियदर्शी पिछले 2 महीने से पुलिस को धोखा देता रहा और आखिरकार पुलिस ने उसे उत्तराखंड से गिरफ्तार कर लिया और पटना लेकर आ रही।
निखिल प्रियदर्शी पर जहां एक लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया है वहीं उसे गिरफ्तार करवाने में एक लड़की ने बड़ी भूमिका निभाई है। लड़की निखिल से प्यार करती थी लेकिन जब उसे अपने प्यार की सच्चाई पता चली तो उसने फरार प्रेमी को पकड़वाने में पुलिस की मदद की। निखिल प्रियदर्शी के खिलाफ बिहार के पूर्व मंत्री की बेटी ने यौन शोषण का आरोप लगाया था जिसके बाद वह फरार हो गया था।

