विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पटना : रेप के आरोपी राजवल्लभ ने की लालू से दो घंटे मुलाकात, सियासत तेज

By Kajal KumariEdited By:
Published: Thu, 06 Oct 2016 12:15 PM (IST)Updated: Thu, 06 Oct 2016 11:13 PM (IST)

रेप के आरोपी राजद विधायक राजवल्लभ यादव ने राजद अध्यक्ष लालू यादव के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की, इसे लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है।

News Article Hero Image

पटना [वेब डेस्क]। नाबालिग से रेप के आरोपी राजद के विधायक राजवल्लभ यादव ने दो घंटे तक राजद के अध्यक्ष लालू यादव के घर उनसे मिलने गए और करीब दो घंटे तक उनके घर पर मौजूद रहे और उनसे बातचीत की। इस बात को लेकर बिहार की राजनीतिक सियासत गर्म हो गयी है।

राजवल्लभ यादव नाबालिग से रेप के आरोपी हैं और जेल में सजा काट रहे थे। पटना हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी और वे जेल से बाहर आ गए हैं। जेल से बाहर आने के बाद राज्य सरकार ने उनकी जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसपर सात अक्टूबर को सुनवाई होगी।

दो घंटे तक चली राजवल्लभ-लालू की मुलाकात

अब इस बीच चुपके से राजवल्लभ यादव का लालू के घर जाकर उनसे दो घंटे तक मिलना अपने आप में बड़ी बात है। जब राजवल्लभ से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो लालू को दुर्गापूजा की बधाई देने गए थे।राजबल्लभ यादव ने कहा कि मैंने लालू यादव से कोई मदद नहीं मांगी है, मुझपर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं।

राजवल्लभ ने कहा - नीतीश से भी मिल सकता हूं, वे मेरे सीएम नहीं हैं क्या

लालू से मिलकर लौटे राजवल्लभ कुछ तेवर में भी दिखे। कहा कि लालू से मिलने में क्या गड़बड़ी है? वे तो सीएम नीतीश कुमार से भी मिल सकते हैं। बिहार सरकार के सुप्रीम कोर्ट जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार का एक सिस्टम होता है। नीतीश कुमार सुप्रीम कोर्ट नहीं गए हैं। मुझे सरकार से कोई शिकायत नहीं है। मुझे नीतीश कुमार और लालू यादव से भी कोई शिकायत नहीं है। राजबल्लभ यादव ने कहा कि वे पार्टी से सिर्फ सस्पेंड हैं और अभी धरती पर से नहीं उठे हैं।

मीडिया ट्रायल चलाना बंद कीजिए

उन्होंने कहा कि मुझे गलत तरीके से फंसाया गया है और मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और मैं अंत तक अपनी लड़ाई लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि मीडिया ट्रायल चलाना बंद कीजिए। सुशील मोदी गलत बयान देकर केस को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं और मैं इस संबंध में अपने वकील से बात करूंगा।

लालू प्रसाद से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि मैं किसी से मिल सकता हूं, मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कर सकता हूं। कोई भी अपना पक्ष रखता है। मीडिया आरोप लगा रही है कि मेरे लोगों ने फॉ़रेंसिक जांच को प्रभावित करने का प्रयास किया है।

पढें - रेपकांड : बंदी विधायक ने सदन में मौजूदगी की कोर्ट से मांगी अनुमति

तेजस्वी ने कहा - दोषी का फैसला कोर्ट के हाथ में

उधर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दोनों नेताओं की मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दोषी का फैसला हम और आप नहीं करेंगे। इस मामले में कोर्ट में फैसला होगा। उन्होंने कहा कि अमित शाह और पीएम मोदी को भी कोर्ट ने बरी किया है और वो भी जहां मन चाहे जा रहे हैं जिससे मिलना हो मिल रहे हैं।

भाजपा ने कहा था - लालू नीतीश की मदद से राजवल्लभ को मिली जमानत

गौरतलब है कि राजबल्लभ को हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर विपक्ष ने सरकार पर मदद करने का सीधा आरोप लगाया है। भाजपा नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने आरोप लगाया है कि लालू- नीतीश की मदद के कारण ही राजद विधायक को कोर्ट से जमानत मिली है। मोदी ने राजबल्लभ को लालू यादव का फाइनेंसर तक करार दिया है।

पढें - रेपकांड मामले में एक गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।