विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सर्जिकल स्ट्राइक से भारत ने दुनिया में फहराया परचम : रविशंकर प्रसाद

By Kajal KumariEdited By:
Published: Sat, 15 Oct 2016 08:29 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 15 Oct 2016 07:39 PM (GMT+05:30)

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सर्जिकल स्ट्राइक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना को बधाई दी और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना [राज्य ब्यूरो]। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक से भारत ने दुनिया में परचम फहराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कूटनीतिक और रणनीति प्रयासों का सुफल है कि आज विश्व समुदाय के सामने पाकिस्तान अलग-थलग पड़ गया है।

उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना को बधाई दी। रविशंकर शुक्रवार को पोलो रोड स्थित पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के आवास पर शुरू हुई भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री द्वारा लाए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर धन्यवाद प्रस्ताव का सांसद डॉ. सीपी ठाकुर ने समर्थन किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने अपने अध्यक्षीय भाषण में नेता अपराधी गठजोड़ को लेकर प्रदेश सरकार पर हमला बोला। केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की जानकारी दी। इससे पूर्व राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह ने दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ किया।

उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से प्रखंड, जिला और प्रांतीय स्तर पर जनता की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। कहा कि संगठन को धार देने के लिए स्थानीय और क्षेत्रीय मुद्दे पर कम से कम महीने में एक आंदोलन जरूर करें। पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक जन समस्याओं पर आधारित वृहद आंदोलन चलाएं।

पढ़ें - सर्जिकल स्ट्राइक : बिहार में सबने एक सुर में कहा - यह बहुत जरुरी था

विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता डॉ. प्रेम कुमार ने दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष पर आधारित राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया। डॉ. कुमार के प्रस्ताव का सांसद अश्विनी चौबे ने समर्थन किया। मंच संचालन प्रदेश महामंत्री सुधीर शर्मा ने किया।

पढ़ें - बिहारः अब सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे पर महागठबंधन में रार की नौबत

कार्यसमिति में बिहार प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव, राष्ट्रीय सह प्रभारी पवन शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, सांसद डॉ. सीपी ठाकुर, गोपाल नारायण सिंह, नंदकिशोर यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी, प्रदेश कार्यसमिति के वरिष्ठ सदस्य गंगा पांडेय, प्रदेश महामंत्री संजीव चौरसिया और प्रदेश उपाध्यक्ष संजय मयूख सहित वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।