विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालू ने कर्पूरी जयंती समारोह में कहा, मंडल कमीशन पर लिखूंगा किताब

By Kajal KumariEdited By:
Updated: Tue, 24 Jan 2017 10:54 PM (IST)

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने आज कर्पूरी जयंती पर जननायक को याद करते हुए कहा कि मंडल कमीशन के प्रयासों को खत्म नहीं होने देंगे।

लालू ने कर्पूरी जयंती समारोह में कहा, मंडल कमीशन पर लिखूंगा किताब
लालू ने कर्पूरी जयंती समारोह में कहा, मंडल कमीशन पर लिखूंगा किताब

पटना [जेएनएन]। राजद कार्यालय में कर्पूरी जयंती काे संबाेधित करते हुए राजद अध्यक्ष ने कर्पूरी ठाकुर के साथ बिताए गए पलों को याद करते हुए कहा कि जननायक की यादोें को हम कभी नहीं भूले, ना ही भूल सकते हैं। लालू प्रसाद यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा आरक्षण को खत्म करना चाहती है। उसने नोटबंदी के चक्कर में सबको बर्बाद कर दिया।

लालू ने कहा कि बिहार से तो भगा ही दिया उन्हें यूपी चुनाव में भी धूल चटाना है। जिस तरह से बिहार से लौटना पड़ा ठीक वैसा ही यूपी में भी होगा। लालू ने कहा कि आरक्षण का मुद्दा उठाकर ये लोग राजनीतिक फायदा उठाते रहे हैं। लालू कार्यक्रम में गुरु गोलवलकर की किताब भी लेकर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ये किताब विचारों का बोझा है। उन्होंने कहा कि मैं मंडल कमीशन पर किताब लिखूंगा।

यह भी पढ़ें: JDU पर फिर बिफरे RJD के रघुवंश, कहा- UP में पैदा नहीं करें कंफ्युजन

बिहार में बिछ रही यूपी चुनाव की बिसात, कौन देगा शह - कौन देगा मात