विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'गधों' के विज्ञापन पर अखिलेश ने कसा अमिताभ पर तंज, लालू बोले- सही कहा

By Kajal KumariEdited By:
Published: Tue, 21 Feb 2017 07:49 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 22 Feb 2017 10:33 PM (GMT+05:30)

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने यूपी के सीएम अखिलेश यादव के उस बयान का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन के गधा वाले विज्ञापन पर चुटकी ली थी।

'गधों' के विज्ञापन पर अखिलेश ने कसा अमिताभ पर तंज, लालू बोले- सही कहा
'गधों' के विज्ञापन पर अखिलेश ने कसा अमिताभ पर तंज, लालू बोले- सही कहा

पटना [जेएनएन]। यूपी में चुनाव प्रचार के लिए रवाना होने से पहले लालू प्रसाद ने अमिताभ बच्चन पर हमला करते हुए कहा कि पैसा सब कुछ नहीं होता है। अमिताभ बच्चन के गधा वाले विज्ञापन पर लालू ने चुटकी ली और कहा आजकल अमिताभ परेशान हैं।

गौरतलब है कि सोमवार को रायबरेली के ऊंचाहार में एक रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि एक गधे का विज्ञापन आता है। मैं इस सदी के सबसे बड़े महानायक (अमिताभ) से कहूंगा कि आप गुजरात के गधों का प्रचार मत कीजिए। जिन्होंने ऐड देखा होगा वो जानते होंगे। कभी गधों का भी प्रचार होता है क्या? गधों का भी विज्ञापन आने लगेगा तो क्या होगा?

यह भी पढ़ें: कांग्रेस-सपा के लिए वोट मांगेंगे लालू

आपको बता दें कि अमिताभ गुजरात टूरिज्म के एम्बेस्डर हैं। इस ऐड में अमिताभ बच्चन अहमदाबाद के नजदीक मौजूद वाइल्ड एेस पार्क को प्रमोट करते नजर आते हैं।

दरअसल चुनावी रैली में गुजरात सरकार के 'एस पार्क' के विज्ञापन पर यूपी के सीएम अखिलेश यादव के बयान का राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने भी समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि पता नहीं किन कारणों से अखिलेश यादव ने जो अमिताभ पर कॉमेंट किया है, वह सही है।

यह भी पढ़ें: चारा घोटाले में लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने मंजूर की CBI की याचिका

लालू प्रसाद ने कहा कि नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के चुनाव को कम्यूनलाइज कर रहे हैं, वो फ्रंस्टेशन में हैं। लालू ने कहा कि हम अभी यूपी में अमेठी और रायबरेली में चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं वहां इनका भंडाफोड़ करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।