विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साक्षी नहीं हैं धौनी का पहला प्यार...जानिए फिर कौन थी वो लड़की

By Amit AlokEdited By:
Updated: Mon, 08 Aug 2016 11:09 PM (IST)

क्रिकेटर एमएस धोनी पर बन रही फिल्म एमएस धाैनी ...द अनटोल्ड स्टोरी में उनके जीवन के अनछुए पहलुओं को समेटा गया है। फिल्म बताती है कि धौनी का पहला प्यार प्रियंका नामक एक लड़की थी।

साक्षी नहीं हैं धौनी का पहला प्यार...जानिए फिर कौन थी वो लड़की
साक्षी नहीं हैं धौनी का पहला प्यार...जानिए फिर कौन थी वो लड़की

पटना [अमित आलोक]। ज्यादा दिन नहीं हुए जब टीम इंडिया के सफल कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी ने एक पोस्टर जारी कर बताया था कि उनका पहला और आखिरी प्यार धौनी हैं। लेकिन, धौनी का पहला प्यार साक्षी नहीं हैं। अगले महीने रिलीज हो रही फिल्म 'एमएस धौनी ...द अनटोल्ड स्टोरी' में बताया गया है कि धौनी का पहला प्यार उनकी पत्नी साक्षी नहीं, बल्कि बिहार के दरभंगा की एक लड़की थी।
20 की उम्र में हुआ था प्यार
बात उन दिनों की है जब धौनी करीब 20 साल के थे। वे उनके संघर्ष के दिन थे। बताया जा रहा है कि उन दिनों उनका प्रियंका झा नाम की लड़की से अफेयर चल रहा था। दोनों शादी भी करना चाहते थे।
सड़क हादसे में हो गई मौत
साल 2003-04 में धौनी ने तीन देशों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। वे क्रिकेट की दुनिया में मशगूल हो गए थे। तभी अचानक ऐसा हादसा हो गया, जिससे वे अंदर तक टूट गए। एक सड़क हादसे में प्रियंका झा की मौत हो गई।
सदमे में डूब गए धौनी
इस हादसे से धौनी को गहरा सदमा पहुंचा। इससे बाहर निकलने में उनको करीब सालभर का वक्त लगा। इसके बाद उन्होंने खुद को संभाला और पूरी तरह क्रिकेट में डूब गए।
सितंबर में रिलीज हो रही फिल्म
धौनी के जीवन पर आधारित फिल्म 'एमएस धौनी ...द अनटोल्ड स्टोरी' 30 सितंबर को रिलीज होगी। इसमें क्रिकेट के साथ ही उनके निजी जीवन पर भी काफी कुछ देखने को मिलेगा। फिल्म में धौनी के किरदार में सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगे। धोनी की पत्नी साक्षी के रोल में कियारा आडवाणी नजर आएंगी।