विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गर्लफ्रेंड को लेकर हुआ विवाद, राजधानी पटना में घर में घुसकर मारी गोली

By Ravi RanjanEdited By:
Updated: Wed, 17 May 2017 10:52 PM (IST)

पटना के राजीव नगर में मंगलवार को दो युवकों को बाइकर्स गैंग के बदमाशों ने गोली मार दी थी। इस मामले में पुलिस ने दो अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे की वजह गर्लफ्रेंड है।

गर्लफ्रेंड को लेकर हुआ विवाद, राजधानी पटना में घर में घुसकर मारी गोली
गर्लफ्रेंड को लेकर हुआ विवाद, राजधानी पटना में घर में घुसकर मारी गोली

पटना [जेएनएन]। राजीवनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 16 में मंगलवार की रात आधा दर्जन बदमाशों ने घर में घुसकर दो युवकों को गोली मार दी थी। युवकों के पेट और सीने में तीन गोलियां लगी थी। इस घटना के पीछे की वजह गर्लफ्रेंड का विवाद बताया जा रहा है। 

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद घटना का खुलासा करते हुए कहा कि राजीव नगर में कल रात दो युवको को बाइकर्स गैंग के बदमाशों ने गोली मारी थी। दो आरोपी राजीव नगर से गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के पीछे की वजह गर्लफ्रेंड का चक्कर है। 8 अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। 

अंधाधुंध फायरिंग करते हुए घर में घुसे थे बदमाश
घायल युवक नारायण और विष्णु रोड नंबर 16 पर किराये के कमरे में रहते हैं। दोनों पुजारी हैं और रोड नंबर 15 स्थित मंदिर में पूजा पाठ कराते हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो रात करीब साढ़े नौ बजे घर के सामने मैदान में आधा दर्जन लोग बाइक से आए।

दो-तीन बदमाशों ने घर के बाहर तीन राउंड फायरिंग की और फिर सभी पुजारी के घर में घुस गए। नारायण के कमरे में घुसे बदमाशों ने पहले मारपीट की और फिर उसे गोली मार दी। बदमाशों ने मौके पर मौजूद विष्णु को भी गोली मारकर घायल कर दिया। वारदात के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में सनसनी फैल गई। 

घर में लगता था असमाजिक तत्वों का जमावड़ा
आसपास के लोगों ने गोली चलने की खबर राजीव नगर थाना पुलिस को दी थी। पुलिस ने घायलों को पीएमसीएच में भर्ती कराया। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि पुजारी के कमरे में पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता था।