यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
श्रद्धा कपूर ने पोस्ट की तस्वीर, हाफ गर्लफ्रेंड में एेसा दिखता है बिहार
हाफ गर्लफ्रेंड फिल्म की शूटिंग का काफी हिस्सा बिहार में ही फिल्माया गया है। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने इसकी तस्वीर को ट्विटर पर पोस्ट किया है।

पटना [काजल]। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों में काफी व्यस्त हैं। श्रद्धा फिल्म हसीना और हाफ गर्लफ्रेंड की शूटिंग में बिजी हैं। श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम पर हाफ गर्लफ्रेंड की एक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में बिहार का खूबसूरत बैकड्रॉप दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर पर लिखा हुआ है। बिहार की पृष्ठिभूमि और खूबसूरत बैकड्रॉप पर बनी दिल से जुड़ी प्रेम कहानी।
बिहार की सरकार ने हाफ गर्लफ्रेंड की पूरी टीम का स्वागत किया, साथ ही बिहार के ग्रामीण इलाकों की शूटिंग के दौरान हर संभव मदद देने का वादा किया। यह बैकडॉप बेहद ही खूबसूरत है और देखना होगा कि मोहित सूरी बिहार की इस खूबसूरती को पर्दे पर कैसे उतारते हैं।

