विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोटबंदी : एटीएम के बाहर लाइन में लगे युवाओं ने कहा - ग्रेट हैं पीएम, अच्छे हैं सीएम

By Kajal KumariEdited By:
Published: Fri, 02 Dec 2016 08:37 PM (IST)Updated: Sat, 03 Dec 2016 10:03 PM (IST)

पटना में एटीएम के बाहर लाइन में खड़े युवाओं की टोली ने नोटबंदी पर कहा कि इसके परिणाम कुछ दिनों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना [काजल]। बिहार में आज भी एटीएम के बाहर लंबी लाइनें दिख रही हैं, लोगों को परेशानियां हैं और राजनीतिक गलियारे में भी बिहार का सत्ता पक्ष नोटबंदी को लेकर लगातार मुखर है, लेकिन बिहार का युवा वर्ग आने वाले भविष्य में इसके बेहतर परिणाम देख रहा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो साहस दिखाकर नोटबंदी का समर्थन दिया है, उसकी तारीफ कर रहा है। बिहार के भीतर तो राजनीतिक दल हंगामा मचा ही रहे हैं, पश्चिम बंगाल से आईं मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी भी बिहार आकर पीएम मोदी के खिलाफ गर्जना कर चुकी हैं जिसमें उनका साथ कुछ ही राजनीतिक दलों के नेताओं ने ही दिया है।

इन सबके बीच बिहार में एक बात दिख रही है कि राज्य का युवा वर्ग नोटबंदी के मामले में पीएम मोदी के साथ खड़ा दिख रहा है। परेशानी होने के बाद भी एटीएम के बाहर लाइन में खड़ा युवावर्ग इसके लिए मुख्मंत्री नीतीश कुमार के समर्थन का भी स्वागत कर रहा है।

कुछ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने साफ कहा कि नोटबंदी का फैसला एक एतिहासिक फैसला है जिसके परिणाम कुछ दिनों के बाद दिखाई देंगे। उनका कहना है कि इसके दूरगामी परिणामों से लोग अनभिज्ञ हैं और उन्हें गुमराह किया जा रहा है, जो सही नहीं है।

पटना कॉलेज में बी.कॉम के सेकेंड इयर के स्टूडेंट गुंजन ने कहा कि हम सरकार को कई तरह के टैक्स देते हैं, सरकार रिवेन्यू के रूप में इसका इस्तेमाल करती है। रेस्टोरेंट में खाना खाना, सिनेमा देखना सबकुछ तो महंगा है , कालेधन पर लगाम लगेगा और टैक्स सही रूप में जमा होने लगेगा तो सरकार के पास रेवेन्यू के रूप में पैसे आएंगे जो हमारी सुविधाओं में खर्च होंगे और हमें टैक्स से कुछ तो निजात जाएगी।

हाफ पैंट और बनियान में विधानसभा पहुंचे विधायक, देखें तस्वीरें..

वहीं मगध महिला की छात्रा परिधि ने कहा कि सरकार के इस कठोर निर्णय से कुछ दिनों तक लोगों को परेशानी होगी लेकिन दीर्घावधि में यह गेम चेंजर फैसला साबित होगा, जो देश को एशिया ही नहीं विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था में शुमार करा सकता है। हमें इसका समर्थन करना चाहिए। हमारे मुख्यमंत्री ने इसका समर्थन कर लोगों के हित को समर्थन दिया है।

पढें - नीतीश ने कहा, अफवाहें उड़ाकर विपक्ष मेरी 'राजनीतिक हत्या' का कर रहा प्रयास

वहीं वीमेंस कॉलेज की छात्रा नुपूर ने बताया कि आज तो हम एटीएम के लाइन में लगे हैं, अभी भले ही कुछ दिनों भारतीय अर्थव्यवस्था में गिरावट दिखेगी लेकिन छिपी संपत्ति के बेहतर इस्तेमाल से सरकारी खज़ाने में बेहतरी आएगी, मूलभूत सुविधाओं पर सरकार बेहतर खर्च पाएगी, ज्यादा कारख़ाने लगेंगे और ज़्यादा नौकरियां मिलेंगी, जिससे बेरोजगारी पर लगाम लगेगा।

बिहार मे राजनीतिक गलियारे में नोटबंदी को लेकर भले ही चिल्ल पों मच रही है, लेकिन बिहार का युवा वर्ग पीएम के साथ खड़ा दिख रहा है। उसे अपना आने वाला भविष्य सुरक्षित दिख रहा है। एक सुर में सबने इसकी सराहना की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।