विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कश्मीर में आंतकी हमले पर तेजस्वी बोले, अब तो एक्शन लीजिए मोदी जी

By Amit AlokEdited By:
Published: Sun, 18 Sep 2016 12:36 PM (IST)Updated: Sun, 18 Sep 2016 11:33 PM (IST)

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि कश्मीर में एक्शन की जरूरत है। उन्होंने इस मामले में केंद्र ...और पढ़ें

कश्मीर में आंतकी हमले पर तेजस्वी बोले, अब तो एक्शन लीजिए मोदी जी
कश्मीर में आंतकी हमले पर तेजस्वी बोले, अब तो एक्शन लीजिए मोदी जी

पटना [वेब डेस्क]। बिहार में जंगल राज के आरोपों व जम्मू-कश्मीर में आंतकी हमले पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार व भाजपा पर हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा है कि अपनी कमियां छिपाने के लिए भाजपा बिहार में जंगल राज का शोर मचा रही है तो केंद्र सरकार देश की सुरक्षा से खेल रही है।

कश्मीर में ताजा आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी ने सवाल किया कि आखिर आतंकी बार-बार सेना के कैंप में कैसे घुस जा रहे हैं। कश्मीर में बोली नहीं, एक्शन की जरूरत है।

इस मसले पर तेजस्वी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री से सवाल किया है कि कश्मीर में 17 सैनिक मारे गए हैं, क्या हम प्रेम पत्र भेजने के बदले एक्शन नहीं ले सकते? एक और ट्वीट में तेजस्वी कहते हैं कि शांति व विदेश नीति के नाम पर देश की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता।

शहाबुद्दीन की जमानत पर रिहाई के बाद भाजपा के जंगल राज के आरोपों पर तेजस्वी ने कहा कि अपनी कमियां छिपाने के लिए भाजपा बिहार सरकार पर अनाश्यक हमले कर रही है। बात शहाबुद्दीन की नहीं, बिहार के विकास की होनी चाहिए। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में भाजपा का शहाबुद्दीन राग बेमानी है। यहां कानून का शासन है और रहेगा।

तेजस्वी ने आज एक ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा। ट्वीट में उन्होंने अपराध दर में मध्यप्रदेश के तीसरे, गुजरात के 16वें तथा बिहार के 22वें स्थान पर होने की चर्चा करते हुए लिखा कि अपनी नाकामियां छुपाने के लिए भाजपाई जंगलराज का बेसुरा ढोल पीटते हैं। ये ढोल अब इनकी पोल खोल रहा है। साथ ही यह भी कहा कि अब जनता खुद फैसला करे कि जंगल राज कहां है।

नाकामियाँ छुपाने के लिए भाजपाई जंगलराज का बेसुरा ढोल पीटते है।ये ढोल अब इनकी पोल,खोल रहा है।

हल्ला बोल, पोल खोल pic.twitter.com/9tKG8rRB0z

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 18, 2016

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।