विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM मोदी पर तेजस्वी ने किया ट्वीट, लोगों ने कुछ यूं जवाब दिया, जानिए

By Kajal KumariEdited By:
Updated: Sat, 08 Apr 2017 10:45 PM (IST)

पीएम मोदी ने कल साहिबगंज-मनिहारी पुल का उद्घाटन किया, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर टिप्पणी करते हुए कई ट्वीट्स किए। युजर्स ने भी इसका जवाब दिया।

PM मोदी पर तेजस्वी ने किया ट्वीट, लोगों ने कुछ यूं जवाब दिया, जानिए
PM मोदी पर तेजस्वी ने किया ट्वीट, लोगों ने कुछ यूं जवाब दिया, जानिए

पटना [जेएनएन]। साहिबगंज में गंगा नदी पर 22 सौ करोड़ रुपये के प्रस्तावित ब्रिज को विकास का ब्रिज कहने पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया है। इसके बाद आम लोगों ने भी जमकर ट्वीट किए।

गुरुवार को ट्वीट कर तेजस्वी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि बिहार सरकार अपने दम पर पटना के पास पांच हजार करोड़ की लागत से पुल बनवा रही है। केंद्र की ओर से इसके लिए कोई मदद नहीं मिली है।

साहब आपने मदद नहीं की पर बिहार सरकार अपने दम पर 5000करोड़ का ब्रिज बना रही है।2200 Crमें विकास का ब्रिज हैं तो5000करोड़ का सोच लो किसका होगा https://t.co/vqvUArpzWN

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 6, 2017

तेजस्वी ने केंद्र पर बिहार की हकमारी का आरोप लगाते हुए तंज कसा है। उन्होंने पीएम मोदी से पूछा है कि अगर 22 सौ करोड़ के ब्रिज को विकास का प्रतीक कहा जाएगा तो पांच हजार करोड़ के ब्रिज को क्या कहा जा सकता है? 

 तथाकथित special package में आपने बिहार में 4 बड़े पुलों का वादा किया था।3 साल हो गए आप चर्चा भी नहीं करते।बिहार का हक़ क्यों मारा जा रहा है? https://t.co/l9lvr5rT3H

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 6, 2017

 तेजस्वी ने ट्वीट करके पीएम मोदी को विधानसभा चुनाव के दौरान बिहार के लिए किए गए वादों की भी याद दिलाई। डिप्टी सीएम ने लिखा कि स्पेशल पैकेज में आपने बिहार को चार बड़े पुल की सौगात देने का वादा किया था। अब तीन साल बीत भी गए, लेकिन आप इनकी चर्चा भी नहीं करते हैं।

सड़कें विकास की धुरी होती है। हमारा लक्ष्य राजधानी पटना को बिहार के किसी भी कोने से सड़क मार्ग द्वारा 5 घंटे में जोड़ना है। pic.twitter.com/sgMWcse3lp

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 6, 2017

 तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद राजनीति तो गरमा ही गई है साथ ही ट्विटर पर कई लोग बिहार सरकार और तेजस्वी यादव को आड़े-हाथों ले रहे हैं। लोग तेजस्वी यादव को बिहार के घोटाले याद दिलाकर जवाब दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: MCD ELECTION: नीतीश ने संभाली जदयू की कमान, दिल्ली में रोड शो कल

तेजस्वी के इस ट्वीट पर एक यूजर राजा राठौड़ ने लिखा अगर बिहार में बिना घोटाले के शिक्षक की बहाली हो जाये यही बिहार की जनता  के लिए बहुत बड़ी बात है। इसके बाद इस यूजर ने एक और ट्वीट कर लिखा बिहार में घोटाला रुकता नही। चले यूपी । ...वाह रे बिहार का सुशासन।

दरअसल, बिहार-झारखंड को जोडऩे के लिए साहिबगंज से मनिहारी के बीच गंगा नदी पर प्रधानमंत्री ने गुरुवार को चार लेन के पुल की नींव रखी है, जिसकी लागत 22 सौ करोड़ रुपये है। केंद्र सरकार द्वारा मदद नहीं मिलने की चर्चा करते हुए तेजस्वी ने लिखा है कि आपने मदद नहीं की, लेकिन बिहार में अपने दम पर पांच हजार करोड़ का ब्रिज बनाया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: यहां गांधीजी की हत्या के 12 वर्ष बाद किया गया था श्राद्धकर्म, जानिए