Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यह है बिहार का 'विजय माल्या', धोखाधड़ी के बाद अब रेप में होगा गिरफ्तार

    By Amit AlokEdited By:
    Updated: Thu, 05 Jan 2017 10:19 PM (IST)

    बिहार के एक पूर्व मंत्री की बेटी से रेप के आरोपी निखिल को पु‍लिस अब गिरफ्तार करेगी। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस को ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पटना [जेएनएन]। बिहार के एक पूर्व मंत्री की बेटी से रेप के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने आरोपी ऑटोमोबाइल कारोबारी निखिल प्रियदर्शी की गिरफ्तारी का अदेश दिया है। आरोप है कि निखिल ने शादी का प्रलोभन देकर यौन संबंध बनाए और इसका अश्लील वीडियो बना लड़की को ब्लैकमेल व रेप करने लगा। उसके दोस्तों व एक भाई ने भी रेप किया तथा विरोध करने पर बांधकर पीटा।

    निखिल प्रियदर्शी अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के कारण 'बिहार का विजय माल्या' कहा जाता है। उसके पास एक करोड़ की जगुआर कार सहित कई महंगी गाड़ियां है। वह एक सेवानिवृत्त आइएएस का बेटा और एक आइपीएस का साला है। वह बैंक से करोड़ों रुपये का लोन के साथ-साथ कई लोगों को चूना लगाने का आरोपी रहा है। घोखाधड़ी के सिलसिले में वह पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन, ताजा मामला रेप का है।

    चार साल की मासूम को बांधकर बच्चों ने किया गैंग रेप, वीडियो बनाया

    लड़की ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग को बताया कि निखिल को पुलिस बचा रही है, इसलिए मामला सीबीआइ को सौंपा जाना चाहिए। निखिल के पिता आइएएस और बहनोई आइपीएस अधिकारी हैं। पुलिस उनके प्रभाव में आ गई है। लड़की के बयान को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने गंभीरता से लिया।

    FLASHBACK 2016 : जेल-बेल-जेल में उलझी रही शहाबुद्दीन की सियासत

    लड़की ने बताया था कि निखिल से उसकी दोस्ती 2016 के जनवरी में मिस्ड कॉल के जरिए हुई थी।

    वह पटना में मोटर कंपनी महिंद्रा और फोर्ड शोरूम के मालिक हैं। निखिल इवेंट ग्रुप की आड़ में मानव तस्करी और देह व्यापार का धंधा कराता है। वह बड़े लोगों को लड़कियां सप्लाई करने के साथ शराब और रेव पार्टी का भी आयोजन करता है।

    खबरें और भी