Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Airport Drama : पटना पहुंची प्रियंका चोपड़ा की झलक पाने उमड़े फैन

    By Amit AlokEdited By:
    Updated: Fri, 10 Jun 2016 10:36 AM (IST)

    अपनी पहली भोजपुरी फिल्म के प्रमोशन को लेकर प्रियंका चोपड़ा पटना में हैं। उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पटना [वेब डेस्क]। बॉलीवुड सनसनी प्रियंका चोपड़ा गुरुवार को पटना पहुंचीं। उनके आने की खबर लगने के बाद हजारों लोग दोपहर से ही एयरपोर्ट के गेट पर जुट गए थे। प्रशंसक तेज गर्मी में भी उनकी एक झलक पाने को बेताब थे। प्रियंका अपनी निर्माण कंपनी के बैनर तले बनी पहली भोजपुरी फिल्म के प्रमोशन के लिए पटना आईं हैं।

    अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा चार्टड प्लेन से दोपहर करीब 3:05 बजे पटना एयरपोर्ट पर पहुंचीं। जैसे ही वे प्लेन से उतरीं, उनकी झलक पाने को लेकर अफता-तफरी मच गई। हालत यह हो गई कि एयरपोर्ट के गेट से पोर्टिको में खड़ी उनकी कार तक की चंद कदमों की दूरी तय करने में प्रियंका को करीब आधे घंटे लग गए। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों के पसीने छूटते नजर आए।

    प्रियंका की सुरक्षा में भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई थी। मुंबई से भी उनके आठ बॉडीगार्ड्स आए थे। 20 अतिरिक्त बॉडीगार्ड्स भी लगाए गए थे।

    एयरपोर्ट से निकलकर प्रियंका होटल पनास पहुंचीं। इसके बाद वे गोलघर और पीएनएम मॉल जा रही हैं। उनके आगमन को लेकर वहां विशेष प्रबंध किए गए हैं। गोलघर व पी एंड एम मॉल के पास भी उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।