Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पटनाः पंडाल के पास झूलते तार की चपेट में आने से दो की मौत, दो गंभीर

    By Pramod PandeyEdited By:
    Updated: Tue, 11 Oct 2016 03:05 PM (IST)

    पटना के दीघा में बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। इनमें दो की फोर्टिस अस्पताल में मौत हो गई जबकि दो का इलाज जारी है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पटना [वेब डेस्क ]। दीघा के एक्स टीटीआई गली में मंगलवार की अहले सुबह पूजा पंडाल के पास नंगे तार की चपेट में आ जाने से चार लोग घायल हो गए। इनमें दो की बाद में अस्पताल में मौत हो गई जबकि दो अन्य का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी रही।

    मिली जानकारी के मुताबिक दीघा थाने के एक्सटीटीआइ के पास पन्डाल के निकट झूलते बिजली तार में ट्राली का सम्पर्क से चार लोग करंट की के चपेट में आ गए। हादसे में चारों झुलस गए जिन्हें स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल भिजवाया। इसमें मैनपुरा निवासी सुबोध और नेहरू नगर के मनीष कुमार की फोरटिस अस्पताल में मौत हो गई। जबकि बाकी दो को पीएमसीएच ले जाया गया है।

    स्थानीय लोगों में पूजा समिति और बिजली विभाग की कार्यशैली पर आक्रोश है। लोगों ने आरोप लगाया कि जैसे तैसे वायरिंग किए जाने से हादसा हुआ।