विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

#उड़ताकेजरीवाल ने ट्विटर पर मचाई धूम, लोगों ने खूब बनाया मजाक

By Kajal KumariEdited By:
Published: Wed, 11 Jan 2017 08:11 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 11 Jan 2017 10:41 PM (GMT+05:30)

सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर मंगलवार की देर शाम उड़ताकेजरीवाल टॉपिक ट्रेंड करता रहा जिसपर लोगों ने खूब ट्वीट रिट्वीट किए।

News Article Hero Image

पटना [जेएनएन]। दिल्ली के डिप्टी सीएम व आप नेता मनीष सिसोदिया के एक बयान से मंगलवार को ट्विटर की दुनिया में उथल-पुथल मच गई। उड़ताकेजरीवाल यह ट्रेंड कल शाम को टॉप ट्रेंड में शामिल हो गया और लगातार ट्रेंड करता रहा।

ट्विटर पर ट्रोल्स की पूरी फौज मौका चूके बगैर एक के बाद एक ट्वीट कर रही थी। चहेतों ने पंजाब के साथ ही केजरीवाल को मणिपुर, यूपी और गोवा के सीएम कैंडिडेट के रूप में भी प्रचारित करना शुरू कर दिया।

ये थे लोगों के रिएक्शन्स और ट्वीट्स

- पंजाब के लोग केजरीवाल को ही सीएम मानकर वोट करें, दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का ये बयान महज शिगूफा नहीं है।

- राजनीति के जानकारों की मानें तो केजरीवाल के सबसे करीबी माने जाने वाले सिसोदिया ने ये सैंपल टेस्ट किया है।

पढ़ें - सोशल मीडिया पर सपा में मचे घमासान के बाद वायरल हुआ चुनावी चालीसा

- बयान देकर लोगों का री-एक्शन देखना चाहते हैं। हुआ भी ऐसा ही। टीवी चैनलों से लेकर सोशल मीडिया तक में लोगों के रीएक्शन की बाढ़ आ गई।

- #उड़ताकेजरीवाल टॉप ट्रेडिंग में आ गया। शाम पौने चार बजे तक 3163 ट्वीट्स के साथ दूसरे नंबर पर था तो रात 8 बजे के 5429 ट्वीट्स के साथ चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रहा था।

पढ़ें - RJD MLA की फिसली जुबान, कहा - लालू बिहार के मुख्यमंत्री, वीडियो वायरल

- ट्रोल्स की पूरी फौज मौका चूके बगैर एक के बाद एक ट्वीट करती रही थी और सोशल मीडिया उड़ताकेजरीवाल गुलजार रहा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।