Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बेटे की शादी के लिए मां निकली शॉपिंग करने, बाप पड़ोसन के साथ घर में मिला

    By Kajal KumariEdited By:
    Updated: Tue, 06 Dec 2016 10:52 PM (IST)

    पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी में एक पत्नी ने अपने पति को पड़ोस की महिला के साथ अपने ही बेडरूम में रंगरलियां मनाते हुए पकड़ लिया और पुलिस को बुला लिया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पटना [जेएनएन]। बेटे की शादी के लिए महिला मार्केट क्या निकली एकांत पाकर पति ने पड़ोसन को बुला लिया और दोनों रंगरेलियां मना रहे थे कि तभी घर से कुछ पैसे लेने के लिए महिला ने जैसे अपने बेडरूम का बंद दरवाजा खोला तो हैरान रह गई।

    पहले तो उसे अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं हुआ लेकिन उसने जब खुद को संभाला तो अपने पति को पड़ोस की एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया और उसके पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई। घटना पटना के पाटलिपुत्रा कॉलोनी में रविवार के देर शाम की है।

    पत्नी निकली मार्केट, पति मनाने लगा रंगरेलियां

    पाटलिपुत्र कॉलोनी में एक अधिकारी अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। रविवार को पत्नी बेटे की शादी की खरीदारी करने स्थानीय बाजार गई थीं। खरीदारी कर वे समय से कुछ पहले ही घर लौट आईं। उन्होंने पति को पड़ोसी महिला के साथ रंगरेलियां मनाते रंगे हाथ पकड़ लिया।

    शराब की बोतल के साथ फेसबुक पर डाली तस्वीर, एसपी ने देख लिया और दी सजा

    इसके बाद पत्नी ने दोनों पर जमकर भड़ास निकाली और पाटलिपुत्र थाने को फोन कर पुलिस को बुला लिया।

    मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी दोनों को थाने ले गए। थानाप्रभारी ने बताया कि पहले भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ है।

    पढ़ें -मामूली विवाद में पागल हुआ पति, पत्नी का घोंट डाला गला

    माफ करने को तैयार नहीं है पत्नी

    पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है। उधर, मामले को लेकर रविवार को देर रात तक हंगामा होता रहा। पुलिस इस प्रयास में लगी रही कि किसी तरह सुलह हो जाए, लेकिन पत्नी पति को माफ करने को तैयार नहीं थी।

    खबरें और भी