विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोहा वाला पाइप लगा है या प्लास्टिक वाला : मुख्यमंत्री

By Edited By:
Published: Fri, 09 Dec 2016 11:45 PM (IST)

पूर्णिया। बो¨रग में लोहा वाला पाइप लगा है या प्लास्टिक वाला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को

News Article Hero Image

पूर्णिया। बो¨रग में लोहा वाला पाइप लगा है या प्लास्टिक वाला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को निश्चय यात्रा के क्रम में सुपौली जलमीनार में यह सवाल अधिकारियों से पूछे। वहां मौजूद जिला अधिकारी पंकज पाल ने कहा कि बो¨रग में लोहा वाला और सप्लाई में पीवीसी लगा है। इस एक मात्र सवाल से मुख्यमंत्री संतुष्ट कहां होने वाले थे उन्होंने सवाल दर सवाल अधिकारियों से करते हुए कई निर्देश भी दिए।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10:40 बजे हेलीकॉप्टर से सुपौली पहुंचे। सुपौली पहुंचने के साथ ही मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम भवानीपुर-रूपौली स्टेट हाईवे के समीप लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा नवनिर्मित जलमीनार का गहन निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जलमीनार परिसर में लगे संयंत्र के बारे में संबंधित विभाग के वरीय पदाधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों ने विस्तारपूर्वक मुख्यमंत्री को बताया। संबंधित अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि जल आपूर्ति हेतु किए गए बो¨रग की बोर 125 मीटर की गई है। इस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित पदाधिकारियों से यह जानना चाहा कि क्या इतना बोर होने के बाद आयरनमुक्त होगा। इस पर अधिकारियों ने कहा कि यह फिल्टर किया जाएगा। कहा कि स्टाफ का कमरा तो बहुत अच्छा बना है लेकिन स्टाफ कितने हैं। स्टाफ की व्यवस्था करिए। एक स्टाफ से काम नहीं चलेगा, एक को छुट्टी की आवश्यकता हो सकती है इसलिए कम से कम दो स्टाफ सेंक्शन करवाईये। इतना बड़ा जलमीनार खड़ा कर दिए हैं इसे पंचायत के भरोसे या फिर कांट्रेक्ट पर नहीं चलाया जा सकता है। कितने का मोटर लगाए हैं तो जवाब मिला 20 एचपी का मोटर भी तो पावरफुल है। इस अवसर पर रूपौली विधायक बीमा भारती, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री अब्दुल जलील मस्तान, मुख्य सचिव अंजनी ¨सह, जिला अधिकारी पंकज कुमार पाल, पुलिस अधीक्षक निशांत कुमार तिवारी आदि उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।