Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पत्नी से पीछा छुड़ाने को रची खौफनाक साजिश, जानिए क्या हुआ अंजाम

    By Amit AlokEdited By:
    Updated: Wed, 21 Dec 2016 10:00 PM (IST)

    पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने एक खौफनाक साजिश रची। फिर उसे अंजाम देने के लिए ससुराल पहुंच गया। उसने पत्नी की गला काटकर हत्या कर लाश को ठिकाने लग ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    समस्तीपुर [जेएनएन]। पति के गलत कामों का विरोध करना पत्नी को महंगा पड़ा। पहले तो दोनों में अनबन हुई, फिर उससे पीछा छुड़ाने के लिए पति ने खौफनाक साजिश रची। वह मायके में रह रही पत्नी के पास गया और रात में गला रेतकर उसे मार डाला। इसके बाद शव को बगल के खेत में ठिकाने भी लगा दिया। लेकिन, ससुराल वालों की कड़ी पूछताछ में पोल खुल गई। घटना उजियारपुर के अंगार थाना के बिरनामा गांव में बीती रात हुई।

    उजियारपुर के बिरनामा की रहने वाली पूनम (26) की शादी चार साल पहले उजियारपुर के ही भगवानपुर देसुआ गांव निवासी चंदन दास के साथ हुई थी। कुछ दिनों बाद दोनों के संबंध खराब हो गए तो चंदन किराए के मकान में अलग रहने लगा और पूनम मायके चली गई।

    अदालत में आया 'जिंदा भूत', हैरत में पड़ गए लोग ...जानिए मामला

    चंदन अपनी पत्नी से सदा के लिए पीछा छुड़ाना चाहता था। इसके लिए उसने साजिश रची। सोमवार की शाम वह ससुराल आया और अपनी गलती स्वीकार कर पत्नी को ले जाने की इच्छा जताई। इसके बाद बीती रात उसने पत्नी का गला धारदार चाकू से रेत डाला। फिर घर के पास के खेत में लाश को ठिकाने लगा कमरे में पसरे खून व हत्या के अन्य सबूतों को भी मिटा दिया।

    चायपत्ती की जगह डाला जहर; पीने से गई दो की जान, छह की हालत गंभीर

    वह सुबह में पत्नी के गायब होने की भ्रामक सूचना लोगों के बीच प्रचारित करने लगा। लेकिन, खोजबीन में शव खेत में मिल गया। इसके बाद लोगों को चंदन पर संदेह हो गया। फिर तो ससुराल वालों व ग्रामीणों ने उसे रस्सी से बांधकर पीटाना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने अपराध कबूल लिया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

    खबरें और भी