विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुजरात दलित उत्पीड़न के खिलाफ 23 को विरोध मार्च

By Edited By:
Published: Fri, 22 Jul 2016 12:40 AM (IST)

शहर के मालगोदाम चौक स्थित भाकपा माले जिला कार्यालय में गुरुवार को जिला स्थायी समिति की बैठक हुई।

News Article Hero Image

समस्तीपुर। शहर के मालगोदाम चौक स्थित भाकपा माले जिला कार्यालय में गुरुवार को जिला स्थायी समिति की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेन्द्र कुमार झा ने कहा कि गुजरात में दलितों के साथ अमानवीय व्यवहार ने भाजपा के दलित विरोधी सामंती चरित्र को एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है। माया के प्रति भाजपा नेता द्वारा दिया गया बयान स्त्री व दलित विरोधी कुंठित मानसिकता का परिचायक है। गुजरात के दलित आंदोलन का माले द्वारा समर्थन किया गया है। बैठक में गुजरात दलित उत्पीड़न के खिलाफ 23 जुलाई को विरोध मार्च निकालने, सभी प्रखंडों में प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने, 26 जुलाई को पटना में पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन, 31 जुलाई को जहानाबाद में इनौस राज्य सम्मेलन, 19 अगस्त को बेगूसराय में खेमस राज्य सम्मेलन आदि आंदोलन में भागीदारी देकर सफल बनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर सुरेन्द्र प्रसाद ¨सह, जीवछ पासवान, सुखलाल यादव, अमित कुमार, मिथिलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।