विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा के निशाने पर रहेंगे नीतीश कुमार और लालू

By Kajal KumariEdited By:
Updated: Mon, 23 Jan 2017 10:39 PM (IST)

सिनाव में चल रही भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक कल खत्म हो गई। बैठक में आगे की कार्ययोजना तय की गई, अब लालू और नीतीश बीजेपी के निशाने पर रहेगें।

भाजपा के निशाने पर रहेंगे नीतीश कुमार और लालू
भाजपा के निशाने पर रहेंगे नीतीश कुमार और लालू

सिवान [जेएनएन]। भाजपा ने राज्य में गिरती कानून व्यवस्था पर विशेष रूप से चिंता जताई और नीतीश सरकार के खिलाफ पंचायत से लेकर सदन तक आंदोलन की प्रतिबद्धता दिखाई। सिवान में रविवार को पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के आखिरी दिन प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि भाजपा बिहार के किसानों और कृषि की बदहाली के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से संघर्ष करेगी।

जेल में बंद राजद के नेता शहाबुद्दीन के गृहनगर में दो दिन तक चली कार्यसमिति के आखिरी दिन पार्टी के निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा गया कि बिहार के किसान बदहाल हैं। धान खरीद से लेकर पटवन तक की समुचित व्यवस्था नहीं की जा रही है। किसानों के मुद्दे पर भाजपा ने अलग से कृषि प्रस्ताव पारित किया और छह फरवरी से राज्यव्यापी आंदोलन चलाने का संकल्प लिया।

भाजपा ने बढ़ते अपराध पर भी चिंता जाहिर की। नीतीश व लालू प्रसाद पर जेपी के सपने को चकनाचूर करने का आरोप लगाते हुए भाजपा के नेताओं ने कहा कि जेपी ने अपने चेलों को कांग्रेस से दूर रहने को कहा था, लेकिन सत्ता लोभ में दोनों ने अपने आदर्श के साथ ही छल किया।

गरीब कल्याण वर्ष के तहत भाजपा हर महीने की 9 तारीख को गरीब बच्चों व महिलाओं को निश्शुल्क स्वास्थ जांच की सुविधा देगी। नंदकिशोर ने कृषि प्रस्ताव पेश किया जिसका समर्थन विनोद नारायण ने किया।

बिहार में बिछ रही यूपी चुनाव की बिसात, कौन देगा शह - कौन देगा मात

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में तय भाजपा के आगामी कार्यक्रम

- 24 जनवरी से 10 फरवरी : आजीवन सहयोग योजना का संचालन

-1’ 24 जनवरी से 29 जनवरी : जिला कार्यसमितियों की बैठक

- 30 जनवरी से 5 फरवरी : मंडल कार्यसमितियों की बैठक

- 6 फरवरी : किसानों की समस्या पर जिला मुख्यालयों पर धरना

11 फरवरी : समर्पण दिवस

-13 व 15 फरवरी : धान खरीद पर मंडल स्तर पर प्रदर्शन

-20 फरवरी से 20 मार्च : विधानसभा स्तर पर विस्तारक प्रशिक्षण

-6 अप्रैल : भाजपा का स्थापना दिवस

-6 से 20 अप्रैल : दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष अभियान

सिवान में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि अब बहुत हुआ किसी भी अपराधी को नेता नहीं बनने देंगे।

केसी त्यागी ने कहा, दो बड़ी पार्टियों के अहम की वजह से यूपी में गठबंधन नहीं हुआ

वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि सिवान एक अपराधी के कारण कुछ वर्षो से कलंकित थी। हम किसी अपराधी को राजनेता नहीं बनने देंगे। किसानों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेंगे। सांसद अश्विनी चौबे ने कहा कि सूबे की जनता को अनिश्चय में डालकर निश्चय यात्र पर नीतीश कुमार निकल रहे हैं। केंद्र की योजनाओं को सात निश्चय में शामिल कर वाहवाही लूटने में लगे हैं।