विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लड़की से दुष्कर्म का वीडियो बनाया, whatsapp पर किया वायरल ...जानिए

By Amit AlokEdited By:
Updated: Fri, 29 Jul 2016 11:22 PM (IST)

सिवान में एक लड़की से दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस संबंध में लड़की ने एफआइआर दर्ज कराया है। आरोपी फरार बताया जा रहा है।

लड़की से दुष्कर्म का वीडियो बनाया, whatsapp पर किया वायरल ...जानिए
लड़की से दुष्कर्म का वीडियो बनाया, whatsapp पर किया वायरल ...जानिए

सिवान [जेएनएन]। लड़की से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीडि़ता के घरवालों ने जब इस बाबत आरोपी के घरवालों से पूछताछ की तो दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस बीच पीडि़त लड़की के बयान पर एफआइआर दर्ज कर पुलिस आरोपी को खोज रही है। शुक्रवार को भी आरोपी फरार है। घटना बिहार के सिवान जिले की है।

सिवान के भगवानपुर थाना के एक गांव में एक लड़की से दुष्कर्म करने व उसका वीडियो बनाकर गांव के युवकों के वाट्सएप ग्रुप में वायरल करने का मामला प्रकाश में आया। इस बाबत दर्ज एफआइआर के अनुसार एक युवक ने गांव की लड़की से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाया और उसे लड़की के भाई के मोबाइल पर भेज दिया। इसके थोड़ी देर बाद आरोपी ने गांव के लड़कों के वाट्सएप ग्रुप में वीडियो को वायरल कर दिया।
इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती है। महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार देर रात उसके गांव में छापेमारी की, लेकिन उसका फिलहाल पता नहीं चल सका है।