विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सड़क निर्माण में लगे 10 वाहनों को नक्सलियों ने फूंका

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Sun, 08 Jan 2017 04:32 AM (IST)Updated: Sun, 08 Jan 2017 05:21 AM (IST)

पखांजूर थाना क्षेत्र के पीवी-18 गांव के पास ख़डे किए गए इंगोले पाटिल कंस्ट्रक्शन कंपनी के 10 वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया।

News Article Hero Image

रायपुर, कांकेर। ब्यूरो। पखांजूर थाना क्षेत्र के पीवी-18 गांव के पास ख़डे किए गए इंगोले पाटिल कंस्ट्रक्शन कंपनी के 10 वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया। वाहन महाराष्ट्र के ग़ढचिरौली सीमा पर चल रहे सड़क निर्माण में लगाए गए थे।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 12 बजे 20-25 हथियारबंद नक्सली मौके पर पहुंचे और एक-एक कर वाहनों को आग लगाना शुरू कर दिया। दहशत के चलते कोई भी कर्मचारी उनका विरोध न कर सका और भाग ख़डे हुए। फूंके गए वाहनों में 6 ट्रैक्टर, 1 वाईब्रेटर पोकलैन मशीन, 1 रोड रोलर और 2 पानी टैंकर शामिल हैं। पखांजूर पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
निर्माण एजेंसी की लापरवाही से हुई घटना : एसपी
कांकेर एसपी एमएल कोटवानी ने कहा कि सड़क निर्माण एजेंसी की लापरवाही से यह हुआ। निर्माण ग़ढचिरौली में चल रहा है। कांकेर पुलिस को सूचना दिए बिना ही वाहनों को पीवी-18 में ख़$डा कर दिया गया था। पुलिस को सूचना होती तो यह घटना नहीं हो पाती।

सड़क किनारे बेहोश मिला मजदूर, अस्पताल में हुई मौत

सारंडा के रोवाम व घाटकुड़ी में तीन मशीनों को फूंका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।