Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'हमारे पास भी भारत जाकर खेलने का कोई कारण नहीं,' शाहिद अफरीदी का बड़ा बयान, PCB को दी सलाह

    Updated: Sun, 08 Dec 2024 09:17 PM (IST)

    पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने पीसीबी को सलाह दी है कि वह आईसीसी टूर्नामेंटों सहित किसी भी क्रिकेट आयोजन के लिए राष्ट्रीय टीम को भारत भेजने ...और पढ़ें

    Shahid Afridi ने पाकिस्तान को भारत जाने से मना किया। फाइल फोटो
    Shahid Afridi ने पाकिस्तान को भारत जाने से मना किया। फाइल फोटो

    HighLights

    1. चैंपियंस ट्रॉफी विवाद को लेकर अफरीदी का बड़ा बयान
    2. शाहिद अफरीदी ने पीसीबी को दी बड़ी सलाह
    3. पीसीबी को कड़ा फैसला लेने की दी सलाह

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने पीसीबी को सलाह दी है कि जब तक भारत अपनी टीम पाकिस्तान भेजने के लिए सहमत न हो जाए, तब तक वह आईसीसी टूर्नामेंट सहित किसी भी क्रिकेट आयोजन के लिए राष्ट्रीय टीम को भारत न भेजे। कराची आर्ट्स काउंसिल में उर्दू सम्मेलन में बोलते हुए अफरीदी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भारत के साथ क्रिकेट संबंधों पर एक दृढ़ रुख अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

    उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान को मजबूत निर्णय लेने के लिए आत्मनिर्भर बनना चाहिए, खासकर चैंपियंस ट्रॉफी जैसे आईसीसी आयोजनों में भागीदारी के संबंध में। दरअसल, भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के अपने मैच पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिए हैं। इसके बजाय टूर्नामेंट को 'हाइब्रिड मॉडल' के तहत खेले जाने की मांग की है, जिससे उसे अपने मैच तटस्थ स्थान पर खेलने की अनुमति मिल सके।

    'सिर्फ पैसा कमाना चाहता है'

    शाहिद अफरीदी ने कहा, पाकिस्तान क्रिकेट को मजबूत और आत्मनिर्भर होना चाहिए और मजबूत सैद्धांतिक निर्णय लेने चाहिए। अगर भारत पाकिस्तान में आकर नहीं खेल सकता है तो हमारे लिए भारत में जाकर कोई भी आयोजन खेलने का कोई कारण नहीं है। अब आईसीसी को भी यह तय करना होगा कि क्या उसकी जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक सदस्य देश क्रिकेट खेल सके या वह सिर्फ पैसा कमाना चाहता है।

    पाकिस्तान में खेली जानी है चैंपियंस ट्रॉफी

    गौरतलब हो कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जानी है। इसका आयोजन पाकिस्तान के विभिन्न शहरों में फरवरी और मार्च में आयोजित की जाएगी। भारत के पाकिस्तान न जाने पर मामला अटक गया है। पाकिस्तान ने हाइब्रिड मॉडल अपनाने पर अपनी सहमति तो दी है लेकिन आईसीसी के सामने कुछ शर्त भी रख दी है। इसके चलते अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल नहीं जारी हो सका है।

    हाइब्रिड मॉडल पर बन सकती है सहमति

    हालांकि, पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी को हाइब्रिड मॉडल में आयोजित करने पर आम सहमति बना ली है, जिसके तहत भारत को अपने हिस्से के मैच दुबई में खेलने की अनुमति दी जाएगी, जबकि 2027 तक आईसीसी इवेंट्स इसी तरह की व्यवस्था पर खेली जाएगी। इसके लिए भी सहमति जताई गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- ICC Champions Trophy Meeting: जय शाह के अध्यक्ष बनते ही बैकफुट पर PCB! मिली आखिरी वॉर्निंग; अब बचा एक ही रास्ता