विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गांगुली आए अनुष्का के पक्ष में कहा- उनको कोसना गलत

By sanjay savernEdited By:
Updated: Fri, 27 Mar 2015 09:23 AM (IST)

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भारतीय टीम की हार के बाद विराट कोहली की गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा को सोशल साइट्स पर निशाने बनाए जाने की आलोचना की है। फिल्म अभिनेत्री अनुष्का का बचाव करते हुए गांगुली ने कहा कि इसमें विराट की गर्लफ्रेंड की क्या गलती है।

News Article Hero Image

सिडनी।पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भारतीय टीम की हार के बाद विराट कोहली की गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा को सोशल साइट्स पर निशाने बनाए जाने की आलोचना की है। फिल्म अभिनेत्री अनुष्का का बचाव करते हुए गांगुली ने कहा कि इसमें विराट की गर्लफ्रेंड की क्या गलती है।

गांगुली ने कहा कि विराट के अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के लिए अनुष्का पर टिप्पणियां करना गलत है। यह लोगों की अपरिपक्वता और घटिया मानसिकता है। अनुष्का ने क्या गलत किया है वह केवल मैच देखने गई थीं जैसे कि अन्य खिलाडिय़ों के परिवार वाले भी गए थे। गांगुली के अलावा टेनिस स्टार सानिया मिर्जा जैसी दूसरी हस्तियों ने भी इसकी निंदा की है।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें