विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वीरेंद्र सहवाग ने की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक से मुलाकात

By Mohit TanwarEdited By:
Updated: Sat, 27 Aug 2016 02:04 PM (IST)

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को दुनिया के सबसे शानदार ओपनर्स में से एक माना जाता है।सहवाग से मुलाकात के बाद कांस्य पदक विजेता ने ट्वीट कर लिखा कि

News Article Hero Image

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग हमेशा ट्विटर पर भी सक्रिय रहते हैं रियो ओलंपिक में भारत के लिए कांस्य पदक जीतकर लौटी साक्षी मलिक का भारत में भव्य स्वागत हुआ।

साक्षी मलिक ने ट्वीट कर सहवाग ने मिलने की इच्छा जताई और लिखा कि, 'गुड मार्निंग सर,मैं आपसे मिलना चाहती हूं, अपने हिसाब से आप मुझे सही समय बताइये, आज या फिर कल। साक्षी के इस ट्वीट पर सहवाग ने अपने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया और लिखा कि, 'बिल्कुल, आपको समय की जानकारी मिल जाएगी, उम्मीद करता हूं आप मेरे साथ कुश्ती शुरू नहीं कर देंगी, साक्षी।'

जिसके बाद वीरू ने साक्षी से मुलाकात की और सहवाग ने ट्वीट कर लिखा कि , 'मिल कर बहूत अच्छा लगा साक्षी मलिक, उन्होंने मुझसे कुश्ती नहीं की इसलिए देश पर गर्व करने वाला पल देने के लिए आपको बधाई'।

Great meeting @SakshiMalik .She did not wrestle,and so I comfortably congratulated her for making the country proud. pic.twitter.com/n4JQBGxpVw

क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें