विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी ने संगकारा की तारीफ की, कहा हमेशा याद रखे जाएंगे

By ShivamEdited By:
Updated: Tue, 15 Sep 2015 05:08 PM (IST)

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में संन्यास लेने वाले श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर कुमार संगकारा की तारीफ की और कहा कि उनकी याद फैंस को हमेशा आएगी। मोदी ने ये बात भारत दौरे पर आए श्रीलंकाई प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में संन्यास लेने वाले श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर कुमार संगकारा की तारीफ की और कहा कि उनकी याद फैंस को हमेशा आएगी। मोदी ने ये बात भारत दौरे पर आए श्रीलंकाई प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही।

मोदी ने कहा, 'हमने हाल ही में एक कड़ी टेस्ट सीरीज खेली। हम सभी को मैदान पर संगकारा की कमी खलेगी।' गौरतलब है कि टीम इंडिया के श्रीलंका टूर के दौरान टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के बाद कुमार संगकारा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। अपने 15 सालों के करियर में संगकारा ने 134 टेस्ट मैच खेले जिस दौरान उन्होंने 12,400 रन बनाए जबकि 404 वनडे मैचों में 14,234 रन बनाए। इस दौरान संगकारा ने सभी प्रारूपों में कुछ समय के लिए श्रीलंकाई टीम की कप्तानी भी की।

क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें