विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंबई इंडियंस का ट्विटर हैशटैग तेंदुलकर को समर्पित

By Edited By:
Updated: Sun, 22 Sep 2013 06:19 PM (IST)

गत चैंपियन मुंबई इंडियंस ने शनिवार को अपने आधिकारिक हैशटैग को चैंपियंस लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में सचिन तेंदुलकर को समर्पित किया।

News Article Hero Image

मुंबई। गत चैंपियन मुंबई इंडियंस ने शनिवार को अपने आधिकारिक हैशटैग को चैंपियंस लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में सचिन तेंदुलकर को समर्पित किया।

पढ़ें: मीका की धुन पर होगा धुंआधार क्रिकेट का आगाज

मुंबई इंडियंस के दुनिया भर में 34 लाख प्रशंसक हैं। टीम ने प्रशंसकों से इस हैशटैग के लिए वोट करने को कहा है। अगले एक महीने तक मुंबई इंडियंस के ट्विटर हैंडल मुंबई पल्टन और उसके प्रशंसकों के सारे ट्वीट उसके आधिकारिक हैशटैग 'दिस टाइम फॉर तेंदुलकर' के साथ होंगे। तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के लिए आखिरी टूर्नामेंट खेल रहे हैं। यानि इस सत्र में मुंबई इंडियंस के ट्विटर एकांउट पर जो भी ट्वीट होंगे वह सचिन को समर्पित किए जाएंगे। मुंबई के आइपीएल खिताब जीतने के बाद ही उन्होंने टी-20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर