विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेप के खौफ से 100 छात्राओं ने स्‍कूल छोड़ा, प्रशासन हुआ सतर्क

By JP YadavEdited By:
Updated: Wed, 04 May 2016 07:32 AM (IST)

कुछ दिन पूर्व दिनदहाड़े 9वीं की छात्रा को तीन युवकों ने हवस का शिकार बनाया था। इस घटना के बाद से सैकड़ों स्कूली छात्राओं के साथ अभिभावकों में भी दहशत है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' जैसी महत्वाकांक्षी योजना हरियाणा में जबरदस्त झटका लगा है। राज्य के रेवाड़ी जिले में छेड़छाड़ व दुष्कर्म के डर से 100 लड़कियों ने स्कूल पढ़ाई ही छोड़ दी है।

मोदी के अभियान को बड़ा झटका, भ्रूण हत्या की जंग हारी होनहार पत्रकार

बताया जाता है कि हवस के पुजारियों ने कुछ दिन पूर्व ही 9वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस वारदात के बाद से स्कूल की लड़कियों के साथ उनके माता-पिता में इस कदर खौफ है कि उन्होंने अपनी लड़कियों को स्कूल भेजना ही बंद कर दिया था।

दुष्कर्म के बाद छात्रा के गर्भ में पल रहा था बच्चा, मां समझी मोटी हो गई

लड़कियों से छेड़छाड़ के मुद्दे पर ग्रामीणों ने उपायुक्त से भी मुलाकात की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पड़ोसी गांवा लाला स्थित स्कूल में पढ़ाई के लिए जाने केे दौरान लड़कियों से छेड़छाड़ की जाती है।

यूं बैठी दशहत

कुछ दिन पूर्व 9वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि लड़की स्कूल जा रही थी, तभी तीन लड़कों नेे उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि पुलिस अब तक तीन आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार नहींं कर पाई है।