विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरकार बनाने को लेकर भाजपा में मतभेद

By Edited By:
Updated: Mon, 21 Jul 2014 11:23 PM (IST)

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर भाजपा के नेताओं में मतभेद स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। संगठन के नेताओं के साथ ही विधायक व सांसद भी सरकार बनने की संभावना से इन्कार कर रहे हैं। दूसरी ओर कुछ विधायक चाहते हैं कि पार्टी दिल्ली में सरकार बनाए।

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सांसद डॉ. उदित राज का कहना है कि पार्टी दिल्ली में चुनाव के लिए तैयार है। डॉ. उदित राज ने कहा कि पार्टी जनता के अच्छे दिन लाने के लिए कार्य कर रही है और कार्यकर्ता चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। डॉ. उदित राज ने रोहिणी स्थित बंसल भवन में 40 पार्षदों व नेताओं के साथ बैठक भी की। इसमें पानी की समस्या, कानून-व्यवस्था के मुद्दों, जेजे कॉलोनियों का विकास, परिवहन की समस्या, महिला सुरक्षा समेत दिल्ली की अन्य समस्याओं पर चर्चा हुई। उन्होंने पार्षदों व नेताओं को बजट में दी गई सुविधाओं को प्रचारित करने को कहा।

वहीं, त्रिनगर के विधायक डॉ. नंद किशोर गर्ग का कहना है कि पार्टी फोरम पर सरकार बनाने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए दिल्ली में नवंबर में चुनाव हो सकते हैं। संघ केकरीबी गर्ग का भी कहना है कि भाजपा चुनाव के लिए तैयार है। इस संबंध में 15 अगस्त के बाद घोषणा हो सकती है। उनका कहना है कि पार्टी जोड़तोड़ कर सरकार बनाने के पक्ष में नहीं है। इस समय पार्टी के पास सरकार बनाने को लेकर स्पष्ट बहुमत भी नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की स्थिति मजबूत है। इसलिए चुनाव होने की स्थिति में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।