विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपहरण कर बारहवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

By Edited By:
Published: Thu, 06 Aug 2015 11:12 PM (IST)

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : जीटीबी एंक्लेव इलाके में 12 कक्षा की छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : जीटीबी एंक्लेव इलाके में 12 कक्षा की छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार के मुताबिक इलाके में ही रहने वाला नाबालिग आरोपी उनकी बेटी को नशीला पदार्थ पिलाकर उठाकर ले गया। इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई गई। आरोपियों ने एक माह तक छात्रा को बंधक बनाकर रखा। किसी तरह एक महिला व एक युवक की मदद से पीड़ित परिवार अपनी बेटी तक पहुंचा। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने शुरुआत में आरोपों को गंभीरता से नहीं लिया। बाद में आला पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित छात्रा परिजनों के साथ जीटीबी एंक्लेव इलाके में रहती है। वह ओपन से 12 कक्षा की पढ़ाई कर रही है। घटना गत माह 22 जून की है। छात्रा ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी। तभी पड़ोस में रहने वाला आरोपी उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाकर अगवा कर ले गया। किसी तरह बच्ची 27 जून को पीड़ित परिवार को मिल गई। लेकिन आरोपी 17 वर्षीय छात्रा को उसकी अश्लील वीडियो वापस करने का झांसा देकर फिर 29 जून को उठाकर ले गया। उसे नोएडा के एक कोठे पर बंधक बनाकर रखा गया। यहां उससे वेश्यावृत्ति कराई जाती। विरोध करने पर उसे बुरी तरह मारा पीटा जाता था। उसके शरीर को जलती सिगरेट से जलाया जाता। पीड़ित परिवार का आरोप है कि वह इस बीच लगातार जीटीबी एंक्लेव थाने के चक्कर काटते रहे, लेकिन पुलिस ने आरोपी को उठना तो दूर उससे पूछताछ करने तक की जहमत नहीं उठाई। इसी दौरान एक महिला ने पीड़ित बच्ची के पिता के पास फोन किया और उसकी बेटी के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित परिवार खुद 22 जुलाई को उक्त जगह पर पहुंचा। वहां बेटी की हालत देखकर सन्न रह गए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब वह थाने में शिकायत करने पहुंचे तो पुलिस उन्हें आज-कल का बहाना बनाकर डालती रही। मामले की शिकायत उच्च पुलिस अधिकारियों को की गई। इसके बाद गत 30 जुलाई को लड़की का मेडिकल कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।