यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
देर रात छात्राओं के आने-जाने पर जामिया प्रशासन सख्त
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय प्रशासन ने हॉस्टल में रहने वाली छात्

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय प्रशासन ने हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक, छात्राएं रात आठ बजे तक हॉस्टल वापस लौट आएगी। निर्देश के अनुसार, यदि वो इसके बाद भी बाहर रहती हैं तो उन्हें इसकी पूर्व सूचना प्रशासन को देनी होगी। पहले ये समय सीमा रात 10 बजे तक थी। इसके अलावा यदि छात्राएं हॉस्टल से बाहर रहना चाहती हैं, तो इसके लिए उन्हें औपचारिक मंजूरी लेनी होगी। वहीं छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर उठाए गए प्रशासन का ये कदम कुछ छात्र समूहों को नागवार गुजर रहा है। उनका कहना है कि यह नियम सभी पर समान रूप से लागू किया जाना चाहिए।
जामिया के प्रवक्ता डॉ. मुकेश रंजन के मुताबिक, छात्राओं के हॉस्टल सुरक्षा की दृष्टि से कैंपस का हिस्सा नहीं है। इसलिए उनके लिए ये समय सीमा लागू की गई है। जहां तक छात्रों की बात है तो उनके हॉस्टल कैंपस परिसर में है। वहीं उनके हॉस्टलों के पास लाइब्रेरी की सुविधा भी है, इसलिए छात्रों को 10 बजे की समय सीमा में बांध पाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की मंशा ये कतई नहीं है कि छात्राओं की आजादी पर अंकुश लगे, बल्कि हम उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

