विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JNU विवादः3 न्यूज चैनलों पर फर्जी वीडियो दिखाने का आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

By JP YadavEdited By:
Published: Sat, 23 Apr 2016 12:36 PM (IST)Updated: Sun, 24 Apr 2016 11:32 AM (IST)

जेएनयू मामले में फर्जी वीडियो दिखाने के आरोप में दिल्ली सरकार ने तीन निजी चैनलों के खिलाफ आज पटियाला हाउस कोर्ट में केस दायर कर दिया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में 9 फरवरी को लगेे देश विरोधी नारे का न्यूज चैनलों द्वारा फर्जी वीडियो दिखाए जाने के मुद्दे पर दिल्ली सरकार सख्त हो गई है। सरकार ने जेएनयू मामले में फर्जी वीडियो चलाने के आरोप में तीन चैनलों के खिलाफ पटियाल हाउस कोर्ट में शिकायत दर्ज करवाई है।

दो माह बाद भी वही सवाल- 'JNU में किसने लगाए भारत की बर्बादी के नारे'

इस मामले में अब अगली सुनवाई 25 अप्रैल को होगी। यहां पर बता दें कि दिल्ली सरकार ने जेएनयू विवाद के सिलसिले में कराई गई मजिस्ट्रेट जांच के आधार पर तीन टीवी न्यूज चैनलों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दायर करने का फैसला किया था।

JNU आंतरिक समिति ने कन्हैया समेत 5 छात्रों के निष्कासन की सिफारिश की

मजिस्ट्रेट जांच में पाया गया था कि इन न्यूज चैनलों ने जेएनयू में पिछले दिनों हुए एक विवादित कार्यक्रम का ऐसा वीडियो प्रसारित किया था, जिससे कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई थी। गौरतलब है कि प्रसारित किए गए वीडियो में जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को भी दिखाया गया था।

दिल्ली सरकार की कानूनी टीम को आदेश दिया गया था कि वह उन तीन चैनलों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करे, जिनके नाम का जिक्र नई दिल्ली जिले के जिलाधिकारी (डीएम) की रिपोर्ट में किया गया था।

इस रिपोर्ट के आधार पर दिल्ली सरकार ने अपनी कानूनी टीम को उन तीन चैनलों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दायर करने का निर्देश दिया था, जिन्होंने जेएनयू के छात्र नेता कन्हैया कुमार के बारे में ऐसे वीडियो प्रसारित किए जिनसे कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।