विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सम्मानित किए गए 21 पुलिसकर्मियों

By Amit MishraEdited By:
Updated: Mon, 15 Aug 2016 07:22 AM (IST)

दिल्ली पुलिस ने अपनी विशिष्ट सेवा और बहादुरी के लिए 21 पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर सम्मानित किया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली पुलिस ने अपनी विशिष्ट सेवा और बहादुरी के लिए 21 पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर सम्मानित किया। इसमें चार पुलिसकर्मियों को बहादुरी के लिए पुलिस पदक और 16 को विशिष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदक दिया गया।

इस बार दिल्ली पुलिस से राष्ट्रपति पुलिस पदक सब इंस्पेक्टर गिरधारी लाल को दिया गया है। गिरधारी लाल 1975 में बतौर कांस्टेबल दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे। इसके अलावा बहादुरी के लिए पुलिस पदक स्पेशल सेल के चार पुलिसकर्मियों को दिया गया है। इसमें एसआई कृष्ण कुमार, एएसआई जयबीर सिंह, हेड कांस्टेबल राजकुमार और उमेश कुमार शामिल हैं।

इसके अलावा एक एसीपी, दो इंस्पेक्टर और चार सब इंस्पेक्टर सहित 16 लोगों को विशिष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदक दिया गया। इसमें महिला सब इंस्पेक्टर कौशल पांडेय भी शामिल हैं।