विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिकी विदेशमंत्री जॉन केरी का काफिला जाम में फंसा

By Edited By:
Updated: Mon, 29 Aug 2016 10:55 PM (IST)

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: सोमवार को दिल्ली में हुई झमाझम बारिश के बाद जलभराव से लगे जाम में अमेरिक

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: सोमवार को दिल्ली में हुई झमाझम बारिश के बाद जलभराव से लगे जाम में अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी का काफिला भी फंस गया। एजेंसी से आई खबरों के मुताबिक दूसरे इंडो-यूएस स्ट्रैटजिक एंड कामर्शियल डॉयलाग में शामिल होने के लिए जॉन केरी दिल्ली आए हैं। जॉन केरी 29 से 31 अगस्त तक भारत में रहेंगे। सोमवार को उनका काफिला एयरपोर्ट से होटल जा रहा था। उस समय तेज बारिश हो रही थी। एयरपोर्ट से होटल के रास्ते में जलभराव के बाद लगे जाम में वह काफी देर तक फंसे रहे। हालांकि केरी के जाम में फंसने की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।