विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जापान के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर से ली कचरा प्रबंधन की जानकारी

By Edited By:
Updated: Wed, 09 Nov 2016 08:12 PM (IST)

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : जापान के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी दिल्ली की महापौर सत्या शर्मा और

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली :

जापान के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी दिल्ली की महापौर सत्या शर्मा और निगम के अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने ठोस कचरा प्रबंधन के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रतिनिधिमंडल में टोक्यो बार संस्था की वकील इजुमी सहित विभिन्न संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल को ठोस कचरा प्रबंधन के बारे में महापौर ने जानकारी दी। इसके साथ ही तकनीकी जानकारी उन्हें पर्यावरण प्रबंधन सेवाएं विभाग के अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि पूर्वी निगम क्षेत्र में कितनी मात्रा में अपशिष्ट पदार्थ निकलता है और इसका किस तरह निस्तारण किया जाता है। प्रतिनिधिमंडल अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली के मॉडल को जानने के लिए उत्सुक थे। इस बैठक में गाजीपुर लैंडफिल साइट, निर्माण एवं विध्वंस संयंत्र, अपशिष्ट ऊर्जा संयंत्र व मिथेन गैस की निकासी की पायलट परियोजना तथा प्राथमिक व माध्यमिक अपशिष्ट को इकट्ठा करने के तरीकों के बारे में बताया गया। प्रतिनिधिमंडल को पूर्वी दिल्ली नगर निगम की चुनौतियों से अवगत कराया गया। डं¨पग साइट में इंजीनियरों का न होना, आवारा कुत्ते व उच्च घनत्व, अपशिष्ट पदार्थो का गैर-विभाजन, उच्च अपशिष्ट पदार्थो की पैदावार इत्यादि।

प्रतिनिधिमंडल को यह जानकारी दी गई कि नई अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली-2016 के नियमों के अनुसार पूर्वी दिल्ली नगर निगम नई परियोजनाओं पर कार्य कर रहा है, जिससे अपशिष्ट पदार्थो के प्रबंधन में और सुधार हो सके। इसके अंतर्गत जैविक कूड़ा प्रबंधन का विकेंद्रीकरण, उसे इकट्ठा करना व अलग करना और पुन:चक्रित करना पूर्वी दिल्ली नगर निगम की प्राथमिकताओं में हैं। महापौर ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम के अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली से सम्बंधित कार्य में दिलचस्पी दिखाने के लिए प्रतिनिधिमंडल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि साझा ज्ञान व विचारों से चुनौतीपूर्ण मुद्दों का समाधान किया जा सकता है।