विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली : दुबई से बेबी डायपर में 16kg सोना छिपा कर ला रहा था परिवार

By JP YadavEdited By:
Updated: Tue, 13 Dec 2016 07:34 AM (IST)

घटना 11-12 दिसंबर की मध्य रात्रि की है। जानकारी के मुताबिक, सभी छह लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं और दुबई से आ रहे थे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली में पालम स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGIA) पर पुलिस ने 16 किलोग्राम सोने के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सोना बिस्कुट की शक्ल में था।

यह घटना 11-12 दिसंबर की मध्य रात्रि की है। जानकारी के मुताबिक, सभी छह लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं और दुबई से आ रहे थे।

जांच में यह बात भी सामने आई है कि गुजरात का रहने वाला यह परिवार बेबी डायपर में सोने के बिस्कुट छिपा ला रहा था। शक होने पर जांच के लिए रोका गया। पुलिस ने जांच की तो वह यह देखकर हैरान रह गई कि बेबी के डायपर में सोना छिपा हुआ है और वह भी बिस्कुट की शक्ल में।