विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AAP विधायक अलका लांबा पर पुलिस की मौजूदगी में हमला, BJP पर आरोप

By JP YadavEdited By:
Updated: Sun, 09 Aug 2015 03:22 PM (IST)

आम आदमी पार्टी (आप) विधायक अलका लांबा पर कुछ रेहड़ी-पटरी वालों ने उस समय पत्थरों की बरसात कर दी, जब वह नशा मुक्ति अभियान के समय लोगों को समझा रही थीं। पथराव के चलते आप विधायक घायल हो गईं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) विधायक अलका लांबा पर कुछ रेहड़ी-पटरी वालों ने उस समय पत्थरों की बरसात कर दी, जब वह नशा मुक्ति अभियान के समय लोगों को समझा रही थीं। पथराव के चलते आप विधायक घायल हो गईं। अलका के मुताबिक, यह हमला पुलिस की मौजूदगी में हुआ।

डीयू में आप नेता अलका लांबा व दिलीप पांडे पर अंडे से प्रहार

पूरी घटना कश्मीरी गेट स्थित हनुमान मंदिर के सामने की है। यह जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है। उन्होंने अपने घायल होने की तस्वीर भी ट्वीटर के जरिये उपलब्ध कराई है। अलका लांबा के मुताबिक, वह आज सुबह पांच बजे के करीब हनुमान मंदिर के आसपास नशा मुक्ति अभियान चलाने गई थीं।

चांदनी चौक का होगा विकास: अलका लांबा

वह लोगों को समझा ही रहीं थीं कि कुछ लोगों ने उन पर पथराव कर दिया। पथराव से उनके सिर में चोट आई है। वहीं, चांदनी चौक से विधायक अलका ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कार्यक्रम की सूचना देने के बावजूद मात्र तीन पुलिस वाले आए और पुलिस कर्मियों के सामने उन पर पथराव हुआ।

आप विधायक अलका लांबा पर हमला, देखें तस्वीरें

दिल्ली पुलिस ने आप पार्टी के आरोपों को खारिज किया है। डीसीपी (नॉर्थ) के मुताबिक, अलका लांबा आइएसबीटी के करीब हनुमान मंदिर के आसपास बनी दुकानों को बंद कराने की कोशिश कर रही थीं। वह अपने साथ दिल्ली नगर निगम के लोगों को भी लेकर गई थीं। दुकान बंद कराने के दौरान छत पर खड़े लड़के ने उन्हें पत्थर मारे। उस लड़के को पुलिस ने पकड़ लिया है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि अगर आप विधायक अलका लांबा इस संबंध में पुलिस को विधिवत शिकायत देती हैं, तो कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का यह भी कहना है कि अब तक विधायक की ओर से कोई आधिकारिक शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है।

आम आदमी पार्टी इस हमले को लेकर गंभीर रुख अपनाने जा रही है। इसके लेकर आप नेता आशुतोष ने भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। इस मामले में आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए पार्टी नेताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में आशुतोष, अलका लांबा, दुर्गेश पाठक, दिलीप पांडे और कुमार विश्वास प्रमुख थे।