विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AAP विधायक अमानतुल्ला पर साले की पत्नी ने लगाया सनसनीखेज आरोप

By JP YadavEdited By:
Published: Sun, 11 Sep 2016 10:16 AM (IST)Updated: Mon, 12 Sep 2016 07:51 AM (IST)

बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस को विधायक से जुड़ी एक सीडी और पेन ड्राइव मिली है। यह पेन ड्राइव-सीडी पीड़ित परिवार ने पुलिस को सौंप दी है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। यौन शोषण में घिरे आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्ला खान पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा जल्द ही कस सकता है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस को विधायक से जुड़ी एक सीडी और पेन ड्राइव मिली है। यह पेन ड्राइव-सीडी पीड़ित परिवार ने पुलिस को सौंप दी है।

यह भी कहा जा रहा है कि इसमें आरोपी अमानतुल्ला खान और पीड़ित के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग है। पुलिस ने अब इस आधार पर जांच को तेजी से आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।

गौरतलब है कि ओखला से आप विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ उनके साले की पत्नी ने ही यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने विधायक पर संगीन आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है कि उसके पति ने दहेज के लिए परेशान किया तो विधायक पर शारीरिक रिश्ते कायम करने का आरोप लगाया है।

आप विधायक पर यौन शोषण का आरोप, मामला दर्ज

इन धाराओं में मामला हुआ दर्ज

पुलिस के मुताबिक, आप विधायक अमानतुल्ला और महिला के पति यानी विधायक के साले पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न), 506 (आपराधिक भय प्रदर्शन के लिए दंड), 509 (महिला की गरिमा को भंग करना), 120 बी (आपराधिक साजिश के लिए दंड) और 498ए (महिला के पति या पति के रिश्तेदार द्वारा क्रूरता करने) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यहां पर याद दिला दें कि जामिया नगर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज होते ही आप विधायक ने अपने सभी पदों से इस्तीफा देते हुए अपना त्यागपत्र पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भेज दिया।

अमानतुल्ला ने दिया विधायकी सहित सभी पदों से इस्तीफा

गौरतलब है कि आप विधायक अमानतुल्ला खान पर पहले से ही महिला को धमकाने का मुकदमा चल रहा है. अमानतुल्ला खान महिला को धमकाने के मामले में जुलाई 2016 में गिरफ्तार भी किए गए थे।

खूबसूरत लड़की ने होटल में रात भर किया ये काम, खुला हैरान करने वाला राज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।