विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोमनाथ के बाद घरेलूू हिंसा में फंसे एक और AAP विधायक मनोज कुमार

By JP YadavEdited By:
Updated: Tue, 19 Jul 2016 10:15 AM (IST)

कोंडली विधानसभा से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक मनोज कुमार एक बार फिर कानूनी शिकंजे में फंसते नजर आ रहे हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। कोंडली विधानसभा से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक मनोज कुमार एक बार फिर कानूनी शिकंजे में फंसते नजर आ रहे हैं। विधायक की पत्नी ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। अब दिल्ली महिला आयोग ने समन भेजा है।

इससेे पहले 35 वर्षीय महिला ने विधायक के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट का केस दर्ज कराया था। इसमें विधायक की गिरफ्तारी भी हुई थी। पत्नी की शिकायत पर आयोग से समन मिलने पर विधायक सोमवार को महिला आयोग के दफ्तर पहुंचे। फिलहाल विधायक से पूछताछ जारी है.

इससे पहले दिल्ली महिला आयोग मेंं विधायक की पत्नी की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की और विधायक मनोज कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया था।

मनोज कुमार दूसरे ऐसे आप विधायक हैं, जिन पर पत्नी ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। इससे पहले मालवीय नगर से विधायक सोमनाथ भारती घरेलू हिंसा में जेल की हवा तक खा चुके हैं।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के कई विधायकों के खिलाफ केस दर्ज हैं। हालांकि, 'Talk to AK' कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि केंद्र सरकार के इशारे पर उनके विधायकों को झूठे केसों में फंसाया जा रहा है।