विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आप' विधायक पर धार्मिक किताब के अपमान की ‘साजिश’ का आरोप, भाजपा का हल्लाबोल

By Amit MishraEdited By:
Updated: Mon, 04 Jul 2016 08:10 AM (IST)

पंजाब के मलेरकोटला मेंं धार्मिक ग्रंंथ से हुई बदसलूकी मामले मेंं आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक नरेश यादव पर लगे गंभीर आरोप से भाजपा को नया मुद्दा मिल गया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। पंजाब के मलेरकोटला मेंं धार्मिक ग्रंंथ से हुई बदसलूकी मामले मेंं आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक नरेश यादव पर लगे गंभीर आरोप से भाजपा को नया मुद्दा मिल गया है। भाजपा इस बहाने आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार पर जोरदार हमला बोलना शुरू कर दिया है।

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने आप पर राजनीतिक लाभ के लिए पंजाब का माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। वहींं, सोमवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने इस मुद्दे पर आप के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने का एलान कर दिया है।

केजरीवाल के विधायक बोले, 'न महिला को छेड़ा और न बुजुर्ग को मारे थप्पड़'

मयूर विहार जिला भाजपा कार्यकारिणी की बैठक मे दिल्ली सरकार और आप पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंंने कहा कि कार्यकर्ताओंं को दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार और आप के अल्पसंख्यक तुष्टिकरण को उजागर करने के लिए अभियान चलाना चाहिए। उन्होंंने कहा कि दिल्ली मेंं विधानसभा चुनाव के समय अचानक यहां के चर्च व गुरुद्वारोंं पर हमले और धार्मिक पुस्तकोंं के साथ बेअदबी की घटनाएं होने लगी थींं। सुंदर नगरी मेंं मंदिरो मेंं पूजा करने से रोकने की घटनाओंं पर सरकार चुप है। इससे इसके राजनीतिक एजेंंडे का पता चलता है। उन्होंंने कहा कि अब पंजाब विधानसभा चुनाव मे राजनीतिक फायदा लेने के लिए धार्मिक भावनाओंं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

चुनाव आयोग ने संसदीय सचिव मामले में 'आप' से पूछे 11 सवाल

उन्होने कहा कि आप विधायक नरेश यादव पर पंजाब मेंं धार्मिक माहौल बिगाड़ने का आरोप लग रहा है। आप विधायकोंं पर पहले भी इस तरह के आरोप लग चुके हैं। राजनीतिक लाभ के लिए आप के नेता पंजाब को बदनाम कर रहे हैं। पंजाबियोंं पर नशा करने का आरोप लगाकर उन्हेंं बदनाम किया जा रहा है। इस वजह से पंजाब के युवाओंं को देश-विदेश मेंं रोजगार प्राप्त करने मेंं परेशानी हो रही है।