Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मोहनिया की गिरफ्तारी पर भड़की 'आप', कहा- आपातकाल जैसे हालात

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Sat, 25 Jun 2016 07:06 PM (IST)

    आप विधायक दिनेेश मोहनिया की गिरफ्तारी के बाद आप नेताओं ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली [जेएनएन]। महिला के बदसलूूकी के आरोप में गिरफ्तार हुए आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेेश मोहनिया के समर्थन में आप नेताओं ट्विटर पर एक के बाद एक लगातार प्रतिक्रिया दी है। मोहनिया की गिरफ्तारी के बाद आप नेताओं ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उनकी पार्टी के तमाम लोगों ने ट्वीट कर कहा पीएम मोदी ने दिल्ली में आपातकाल लागू कर दिया है।

    आप विधायक दिनेश मोहनिया की गिरफ्तारी के विरोध में अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि मोहनिया को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीवी कैमरों के सामने गिरफ्तार किया गया है। आखिर इससे मोदी सबको क्या संदेश देना चाहते हैं।

    आप विधायक पर महिला से बदसलूकी का आरोप

    दिनेश मोहनिया पर महिलाओं से बदसलूकी का आरोप है। महिलाओं ने नेबसराय थाना की पुलिस से शिकायत की थी कि जब वे समूह में इलाके में पानी की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी के दफ्तर पहुंची, तो वहां मौजूद विधायक दिनेश मोहनिया व पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें गाली दी और उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए जान से मारने की धमकी तक दे डाली।

    महिला से बदसलूकी के आरोप में 'आप' विधायक दिनेश मोहनिया गिरफ्तार

    मोहनिया पर लगे आरोप गंभीर

    दिल्ली पुलिस ने आप विधायक दिनेश मोहनिया पर लगे आरोपों को गंभीर बताया है। दिल्ली पुलिस ने आप विधाायक के उन आरोपों को भी निराधार बताया है कि गिरफ्तारी से पहले उनकोो पुलिस की तरफ से किसी तरह का नोटिस नहीं भेजा गया।

    मनीष सिसोदिया ने पीएम को घेरा

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद अरविंद केजरीवाल के अलवा उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी पीएम मोदी पर सीधा हमला किया है।

    खबरें और भी