Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जीत से उत्साहित केजरीवाल बोले-'अब MCD पर होगा हमारा कब्जा'

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Wed, 18 May 2016 07:30 AM (IST)

    दिल्ली नगर निगम चुनाव में पहली बार हाथ आजमाने वाली आम आदमी पार्टी संतोषजनक प्रदर्शन किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दिल्ली की जनता को बधाई दी है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव में पहली बार हाथ आजमाने वाली आम आदमी पार्टी संतोषजनक प्रदर्शन किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दिल्ली की जनता को बधाई दी है।

    MCD उपचुनाव में पहली बार चली झाड़ू, मुरझाया कमल, लहराया पंजा

    उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ' एमसीडी पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस काबिज रह चुकी हैं। बावजूद इसके बाहरी आप ने एमसीडी उपचुनाव में सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं।' उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा है, 'अब हमें आगामी एमसीडी चुनाव में सभी सीटें जीतनी हैं।'

    गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम की 13 सीटों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को 5 सीटों पर जीत हासिल हुई हैं। आप को तेहखंड, मटियाला,विकासनगर, बल्लीमारान और नानकपुरा सीट पर जीत मिली है।

    वहीं, कांग्रेस को झिलमिल, खिचड़ीपुर, कमरुद्दीन और मुनिरिका सीटों पर जीत मिली है। नगर निगम में सत्तासीन भाजपा को शालीमार बाग, नवादा और वजीरपुर सीटें मिली हैं, जबकि भाटी सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीता है।

    नतीजों से साफ है कि कांग्रेस ने दिल्ली की राजनीति में वापसी की है, वहीं आम आदमी पार्टी उम्मीदों के मुताबिक तो नहीं लेकिन सम्मानजनक स्थिति हासिल करने में सफलता प्राप्त की है। जाहिर है इस चुनाव में सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं।