विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति नामर्द निकला तो परिजनों ने विवाहिता से कहा, 'जेठ से बनाओ संबंध'

By Ramesh MishraEdited By:
Updated: Thu, 27 Aug 2015 05:10 PM (IST)

जनपद के बावल क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर नामार्द होने का आरोप लगाया है। पंचायत ने दोनों के बीच संबंध विच्‍छेद का समझौता कराया है। इस विवाहिता ने अपने ही जेठ पर भी दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है।

News Article Hero Image

रेवाड़ी । जनपद के बावल क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर नामार्द होने का आरोप लगाया है। पंचायत ने दोनों के बीच संबंध विच्छेद का समझौता कराया है।

इस विवाहिता ने अपने ही जेठ पर भी दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। विवाहिता ने अपने पति पर नामर्द होने तथा ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताडित करने का आरोप भी लगाया है तथा इस संबंध में कसौला थाना पुलिस को शिकायत दी है।

कुछ दिन पहले दोनों पक्षों के बीच सामाजिक पंचायत में संबंध विच्छेद करने व शादी का खर्च वापस देने की सहमति भी बनी थी। नवविवाहिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने समझौते का पालन नहीं किया।
पुलिस को दी शिकायत में नवविवाहिता ने कहा है कि मई माह में उसकी शादी कनीना क्षेत्र निवासी संजीत के साथ हुई थी।

महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति नामर्द निकला। शादी के कुछ दिन बाद विवाहिता वापस मायके आ गई। मायका पक्ष ने विवाहिता को समझा बुझा कर वापस ससुराल भेज दिया। आरोप है कि जिस दिन विवाहिता ससुराल गई उसी दिन रात को उसका जेठ सुनील कमरे में आ गया तथा उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

जब विवाहिता ने घटना की जानकारी अपनी सास व अन्य को दी तो उन्होंने भी जेठ के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। महिला वापस अपने मायके आ गई। संबंध विच्छेद करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच सामाजिक पंचायत भी हुई।

पंचायत में दोनों पक्षों के बीच संबंध विच्छेद करने, शादी का सामान वापस देने व छह लाख 40 हजार रुपये वापस देने पर सहमति बनी। परंतु ससुराल पक्ष की ओर से सामाजिक पंचायत के निर्णय पर अमल नहीं किया गया। जिसके बाद विवाहिता ने मंगलवार को कसौला थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।