विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मानहानि मामला: कोर्ट के सामने पेश हुए सीएम केजरीवाल व कुमार विश्वास

By Amit MishraEdited By:
Published: Thu, 19 May 2016 03:14 PM (IST)Updated: Thu, 19 May 2016 07:54 PM (IST)

मानहानि मामले में दिल्ली के सीएम केजरीवाल व आप नेता कुमार विश्वास गुरुवार को पटियाला हाउस अदालत के सामने पेश हुए।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। डीडीसीए घोटाला मामले में वित्त मंत्री अरुण जेटली की तरफ से दाखिल आपराधिक मानहानि केस में दिल्ली के सीएम केजरीवाल व आप नेता कुमार विश्वास गुरुवार को पटियाला हाउस अदालत के सामने पेश हुए। कोर्ट में जेटली के वकील ने कहा कि मानहानि मामले की कोर्ट दैनिक आधार पर सुनवाई करे।

अरुण जेटली के वकील ने कोर्ट को बताया कि मामले को लेकर सभी प्रासंगिक दस्तावेज और रिकॉर्ड की सभी प्रतियां प्रदान की जा चुकी हैं और मामले में कार्रवाई को टालने के लिए केजरीवाल व अन्य लोग अपत्ति दर्ज करा हैं। मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई को होगी।

'आप' के 21 विधायकोंं की सदस्यता रद करवाने के लिए EC पहुंची भाजपा

अदालत ने अरविंद केजरीवाल की तरफ से कोर्ट में पेश वरिष्ठ वकील रामजेठमलानी की उस मांग को भी अस्वीकार कर दिया जिसमें उन्होंने मामले की सुनवाई ट्रायल कोर्ट में न करने की अपील की थी।

बता दें कि बीते 7 अप्रैल को कोर्ट ने केजरीवाल समेत सभी 6 आरोपियों को 20-20 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी थी और मामले में जिरह के लिए 19 मई की तारीख तय की थी। केजरीवाल समेत अन्य आप नेताओं ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर आरोप लगाया था कि जब वे डीडीसीए के अध्यक्ष थे तब वहां करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ इसकी जिम्मेदारी अरुण जेटली की है। इसके बाद वित्त मंत्री जेटली ने केजरीवाल समेत 6 आप नेताओं पर आपराधिक और सिविल मानहानि के केस दाखिल कर दिए।

केजरीवाल ने ली चुटकी बोले- जेटली को नहीं, मोदी को लड़ना है चुनाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।