विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरी बोले- हार्दिक पटेल नहीं, एकनाथ खडसे हैं देशद्रोही, वीडियो भी किया जारी

By JP YadavEdited By:
Published: Sun, 05 Jun 2016 08:35 AM (IST)Updated: Sun, 05 Jun 2016 10:25 AM (IST)

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के लिए असली परीक्षा तब होगी जब मध्य प्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों क्रमश: शिवराज सिंह व वसुंधरा राजे भी इस्तीफा दे दें।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। आम आदमी पार्टी (आप ) गुजरात में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी 182 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पार्टी का कहना है कि गुजरात में आधार मजबूत किया जा रहा है। पत्रकार सम्मेलन में पार्टी के दिल्ली के विधायक गुलाब सिंह यादव ने यह जानकारी दी। सम्मेलन में एक वीडियो क्लिप भी दिखाई गई जिसमें आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पाटीदार नेता हार्दिक पटेल का समर्थन कर रहे हैं।

AAP ने कहा यूपी सरकार कोे मथुरा हिंसा के बारे में सब पता था, अखिलेश दें इस्तीफा

एकनाथ खड़से को बताया देशद्रोही, हार्दिक पटेल का समर्थन

आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महाराष्ट्र के पूर्व राजस्व मंत्री एकनाथ खड़से को दाउद इब्राहिम के साथ उनकी कथित बातचीत के लिए ‘देशद्रोही’ करार दिया जबकि पाटीदार नेता हार्दिक पटेल का समर्थन किया जो राजद्रोह के कथित आरोपों को लेकर जेल में बंद है।

केजरीवाल ने फिर साधा मोदी पर निशाना, LG को बताया कामकाज में रोड़ा

केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भाजपा शासित गुजरात में पैर जमाने का प्रयास कर रही है। केजरीवाल ने कहा कि हार्दिक पटेल पर राजद्रोह का आरोप लगाया गया है जबकि उन्होंने देश के विरुद्ध कुछ भी नहीं किया है। यद्यपि दूसरी ओर कथित कॉल रिकॉर्ड से पता चलता है कि भारत के सबसे वांछित अपराधियों में से एक दाउद इब्राहिम ने खड़से को कॉल किए।

खड़से जमीन सौदे में अनियमितताओं सहित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर निशाने पर थे और उन्होंने 4 जून को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। आप ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें दाउद से फोन आए। इस आरोप का खड़से ने ही नहीं मुम्बई पुलिस ने भी पूरी तरह से खंडन किया है। मुम्बई पुलिस ने उन्हें क्लीन चिट दी है।

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के लिए असली परीक्षा तब होगी जब मध्य प्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों क्रमश: शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे भी इस्तीफा दे दें।

केजरीवाल ने आप के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, ‘अब महाराष्ट्र के एक मंत्री हैं (एकनाथ) खड़से साहब। यद्यपि उनकी दाउद इब्राहिम के साथ बातचीत के (कॉल) रिकॉर्ड सामने आए हैं। तब खड़से देशद्रोही हैं, हार्दिक पटेल नहीं।’’ उन्होंने कहा, ‘सरकार खड़से साहब के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती। वह हार्दिक पटेल के खिलाफ कार्रवाई करती है। हार्दिक पटेल देशद्रोही कैसे हैं? देशद्रोही तो खड़से जैसे नेता हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।