विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगस्ता वेस्टलैंड पर केजरीवाल का ट्वीट- 'मेरे दफ्तर पर रेड तो कांग्रेस पर क्यों नहीं'

By JP YadavEdited By:
Updated: Fri, 29 Apr 2016 07:27 AM (IST)

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट के जरिये पीएम मोदी पर इशारों-इशारों में कांग्रेस के बड़े नेताओं को बचाने का आरोप लगाया है। इसके लिए केजरीवाल ने दो ट्वीट किए।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अगस्ता वेस्टलैंड डील घोटाले की लड़ाई में अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कुद पड़े हैं। उन्होंने इस डील घोटाले को लेकर सीधे नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने आज ट्वीट कर कहा इतने बड़े घोटाले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्यों चुुप हैं?

उन्होंने ट्वीट में इशारों-इशारों में कांग्रेस के बड़े नेताओं को बचाने का आरोप लगाया है। इसके लिए केजरीवाल ने दो ट्वीट किए। उन्होंने पहले ट्वीट में लिखा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगस्ता वेस्टलैंड लीड पर चुप क्यों हैं।

पहले रॉबर्ट वाड्रा को छोडा गया और अब इस मामले में कांग्रेस के आला नेताओं को छोड़ा जा रहा है। अगर मेरे दफ्तर पर रेड हो सकती है तो कांग्रेस के दफ्तर पर क्यों नहीं?