विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पानी भेजने की पेशकश पर लातूर मेयर ने केजरीवाल से कहा-'शुक्रिया'

By JP YadavEdited By:
Updated: Fri, 13 May 2016 10:35 AM (IST)

अरविंद केजरीवाल को महाराष्ट्र से खत मिला है, जिसमें पानी भेजने की पेशकश के लिए लातूर के मेयर ने पत्र लिखकर उनका शुक्रिया अदा किया गया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को महाराष्ट्र से खत मिला है, जिसमें पानी भेजने की पेशकश के लिए लातूर के मेयर ने पत्र लिखकर केजरीवाल का शुक्रिया अदा किया गया है। लातूर मेयर द्वारा भेजे गए पत्र के जवाब में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी पत्र लिखा है और कहा है कि जल संकट के जूझ रहे लातूर शहर के लोगों के लिए कोई भी मदद चाहिए तो जरूर अवगत कराएं।

यहां पर याद दिला दें कि महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त लातूर क्षेत्र में जब गत माह केंद्र सरकार ने पानी पहुंचाना शुरू किया था, तब उसके बाद दिल्ली सरकार ने भी प्रतिदिन 10 लाख लीटर पानी भेजने की पेशकश की थी। हालांकि पानी भेजने का इंतजाम नहीं होने से दिल्ली सरकार पानी की आपूर्ति नहीं कर पाई।

बावजूद इसके सरकार की इस पेशकश पर लातूर के मेयर शेख अख्तर मियां जलाल मिस्त्री ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद दिया और एक पत्र भी भेजा था।